मध्यप्रदेश में बिजली (lightning) गिरने से सात लोगों की मौत

lightning गिरने से सात लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बीते 24 घंटों में बिजली (lightning) गिरने से नौ वर्षीय लड़के समेत सात लोगों की मौत हो गई। वहीं, अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों में राज्य में कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी है।

पुलिस के मुताबिक गुरुवार को अशोक नगर जिले के सदोरा क्षेत्र के बंगरिया-चक्क गांव में बिजली गिरने से गुरा बाई (36) और गीता बाई (35) नामक दो महिलाओं की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना में तीन लोग झुलस गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि इसी तरह छतरपुर में कक्षा तीन का छात्र रविंदर रायकवार गढ़ीमलहरा क्षेत्र में स्कूल मैदान में खेलते समय बिजली गिरने से मारा गया जबकि जिले के महाराजपुर क्षेत्र में किसान लखन कुशवाह की मौत हो गई। उन्होंने आगे बताया कि ग्वालियर के भितरवार क्षेत्र में बिजली गिरने से एक महिला और एक पुरुष, जबकि पन्ना के अजयगढ़ क्षेत्र में एक 40 वर्षीय किसान की मौत हो गई।

admin

Recent Posts

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

39 seconds ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

43 minutes ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 hour ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

21 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

22 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

1 day ago