UP: ‘यूपी भेज दो उपचार करवा देंगे’ सपा नेता अबू आजमी पर भड़के सीएम योगी

UP: ‘यूपी भेज दो उपचार करवा देंगे’

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी को खूब धोया। दरअसल इस बार मुद्दा अबू आजमी की औरंगजेब पर की गई टिप्पणी थी। जिसमें उन्होंने क्रूर शासक औरंगजेब की तारीफ की थी। योगी ने इसे लपकते हुए सपा को घेरे में कोई कसर नहीं छोड़ी। योगी ने साफ और सीधे शब्दों में कह दिया की अबू आजमी को आप यूपी भेज दो इलाज हम कर देंगे। ‘समाजवादी पार्टी का नेता, आपका विधायक, घोषणा करो ना, उस कमबख़्त को निकालो पार्टी से और उसको एक बार यूपी भेज दीजिये। बाकी उपचार हम अपने आप करवा लेंगे’

‘जो व्यक्ति छत्रपति शिवाजी महाराज की परंपरा पर गौरव अनुभूति करने की बजाय लज्जा महसूस कर रहा हो और औरंगजेब को अपना नायक मान रहा हो। क्या उसको भारत के अंदर रहने का अधिकार होना चाहिये क्या? और समाजवादी पार्टी को इसका जवाब देना चाहिए

औरंगजेब का महिमामंडन क्यों: योगी

सीएम योगी ने आगे कहा, ‘एक तरफ आप कुंभ को कोसते रहे और दूसरी तरफ औरंगजेब जैसे दुष्ट और क्रूर, धर्मांन्ध, मंदिरों को तोड़ने वाले व्यक्ति को भारत की आस्था को, निर्ममता के साथ रौंदने का कार्य करने वाले व्यक्ति का महिमामंडन करते हो। ‘

सपा की कौन सी नस दबी है: योगी

‘आखिर कौन सी नस ऐसी आपकी दबी हुई है कि आप लोग अपने उस व्यक्ति पर उस विधायक पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं और इसीलिए मैं कहना चाहता हूँ कि खंडन क्यों नहीं? समाजवादी पार्टी खंडन करे इसका’

क्या औरंगजेब को आदर्श मान लिया: योगी

सीएम योगी एक बार शुरू होते हैं तो रुकने का नाम नहीं लेते। उन्होंने यहां तक कहा कि आज समाजवादी पार्टी डॉक्टर लोहिया के सिद्धांतों से दूर चली गई है. आज इन्होंने अपना आदर्श औरंगजेब को मान लिया है। औरंगजेब के पिता शाहजहां ने लिखा था खुदा करे ऐसी औलाद किसी को न दे।

महाराष्ट्र विधानसभा से सस्पेंड अबू आजमी

बता दें कि औरंगजेब प्रेम सपा विधायक अबू आजमी पर भारी पड़ गया है। जिसके चलते उनके खिलाफ मामला तो दर्ज तो हुआ ही साथ ही उन्हें मौजूदा महाराष्ट्र विधानसभा के सत्र से भी सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल महाराष्ट्र सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने विधानसभा सत्र से अबू आजमी को सस्पेंड करने के लिए प्रस्ताव पेश किया था। सपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख आजमी ने भारत के सबसे क्रूर शासक औरंगजेब की तारीफ की थी।

ये वही औरंगजेब जिसने हजारों हिंदुओं को कत्ल करवाया था और सिखों के नौंवें गुरू तेगबहादुर साहिब जी को शहीद करवा दिया था। इतना ही नहीं गुरु गोबिंद सिंह के चारों बेटों को भी हत्या करवा दी थी। अबू आजमी के इसी भड़काऊ बयान को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, और उसे मुद्दा बनाकर उनके निलंबन का प्रस्ताव एकनाथ शिंदे की पार्टी ने मंगलवार को विधानसभा स्पीकर को दिया था। इसके बाद बुधवार को इस पर बीजेपी के कुछ विधायकों ने भी प्रस्ताव दिया और स्पीकर राहुल नार्वेकर ने इन प्रस्तावों को मंजूर कर लिया।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

2 minutes ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

44 minutes ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 hour ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

21 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

22 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

1 day ago