SBI जनकपुर ने SGSP योजना के तहत मृत कर्मचारी के नॉमिनी को दिलाए ₹10 लाख, बैंक ने दी योजना की जानकारी

SBI जनकपुर ने SGSP योजना के तहत मृत कर्मचारी के नॉमिनी को दिलाए ₹10 लाख, बैंक ने दी योजना की जानकारी

जनकपुर
 भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने विभिन्न सैलरी पैकेज खाताधारकों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के सामान्य एवं दुर्घटना मृत्यु बीमा का लाभ प्रदान करता है। इसी क्रम में भारतीय स्टेट बैंक, जनकपुर शाखा ने स्टेट गवर्नमेंट सैलेरी पैकेज (SGSP) योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में दिवंगत खाताधारक के नॉमिनी को ₹10 लाख की बीमा सहायता राशि उपलब्ध कराई।

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में ग्राम बहरासी में पदस्थ श्री विष्णु प्रसाद पांडे की 23 मार्च 2026 को ड्यूटी पर जाते समय सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। वे भारतीय स्टेट बैंक, जनकपुर शाखा के स्टेट गवर्नमेंट सैलेरी पैकेज (SGSP) के खाताधारक थे। योजना के प्रावधानों के अनुसार उनकी नामांकित नॉमिनी श्रीमती कलावती पांडे को ₹10 लाख की बीमा सहायता राशि प्रदान की गई।

बुधवार को शाखा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक श्री भूपेंद्र वर्मा, क्षेत्राधिकारी श्री सौरभ कुमार एवं सेवा प्रबंधक श्री रिंकू कुमार की उपस्थिति में श्रीमती कलावती पांडे को राशि प्राप्ति का बैंक स्टेटमेंट सौंपते हुए योजना की जानकारी दी गई। बैंक अधिकारियों ने बताया कि SGSP योजना वेतनभोगी खाताधारकों और उनके परिवारों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Rupesh Jha

Recent Posts

ऑपरेशन सिंदूर में PAK पर बरसा था कहर, अब भारतीय ड्रोन पर अमेरिका की नजर

नई दिल्ली युद्ध अभ्यास 2026 के दौरान महाजन फील्ड फायरिंग रेंज पर स्काईस्ट्राइकर लोइटिरिंग म्यूनिशन…

51 minutes ago

पांच जिलों में यूपी की वोटर लिस्ट से होगा मिलान, दो जगह नाम मिला तो एक ही जगह रहेगा वोट।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतिम चरण में उत्तराखंड के पांच जिलों में मतदाता सूची…

11 hours ago

विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट।

करीब एक सप्ताह तक बारिश का दौर थमे रहने के बाद उत्तराखंड में मानसून एक…

11 hours ago

मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी कार्यालय पहुंचे हरीश रावत, वीपीडीओ भर्ती मामले में पूछताछ

विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार को…

12 hours ago

2022-26 में 111 सांसद-विधायकों ने बदली पार्टी, 26 लोकसभा सांसद शामिल

 नई दिल्ली चुनाव जीतने के बाद नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है. एक…

12 hours ago

Uttarakhand News: आस्था के साथ स्वच्छता की मुहिम तेज, चारधाम में अब तक 798 टन कचरा हटाया; धामी सरकार का प्लास्टिक मुक्त यात्रा पर जोर…

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चारधाम यात्रा को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाए जाने…

13 hours ago