Sawan Special Train: उज्जैन के लिए भोपाल और संत हिरदाराम नगर से चलेंगी 3 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

भोपाल
 श्रावण मास के दौरान महाकाल दर्शन और सीहोर जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे तैयारी करने जा रहा है। रेल प्रशासन द्वारा उज्जैन-भोपाल और उज्जैन-संत हिरदाराम नगर के मध्य 3 जोड़ी अनारक्षित (जनरल) मेला स्पेशल ट्रेनों का प्रतिदिन संचालन शुरू किया गया है। 28 जुलाई से सितंबर के दूसरे सप्ताह तक चलने वाली इन ट्रेनों से यात्रियों को सुगम और सस्ती यात्रा की सुविधा मिलेगी।

मेला स्पेशल ट्रेनों की समय-सारणी और रूट

    गाड़ी संख्या 09305/09306 (उज्जैन–संत हिरदाराम नगर) 28 जुलाई से 08 सितंबर तक उज्जैन से रोज सुबह 09:00 बजे चलकर दोपहर 13:30 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी।

    वापसी में यह संत हिरदाराम नगर से दोपहर 14:20 बजे छूटकर शाम 19:30 बजे उज्जैन पहुंचेगी।

    गाड़ी सं. 09307/09308 (उज्जैन–भोपाल) 28 जुलाई से 08 सितंबर तक उज्जैन से रात 21:00 बजे चलकर रात 02:20 बजे भोपाल पहुंचेगी।

    वापसी में (29 जुलाई से 09 सितंबर) भोपाल से तड़के 03:10 बजे रवाना होकर सुबह 08:00 बजे उज्जैन पहुंचेगी।

    गाड़ी सं. 09313/09314 (उज्जैन–संत हिरदाराम नगर) 28 जुलाई से 08 सितंबर तक उज्जैन से शाम 16:00 बजे चलकर रात 00:10 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी।

    वापसी में (29 जुलाई से 09 सितंबर) यह रात 01:00 बजे छूटकर सुबह 06:00 बजे उज्जैन पहुंचेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

ये सभी स्पेशल ट्रेनें श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मार्ग में आने वाले तराना रोड, मक्सी, बेरछा, कालीसिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल और सीहोर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेंगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय सारणी की पूरी जानकारी लेकर ही अपनी यात्रा योजना बनाएं।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

World Cup 2026: नया फॉर्मेट, 57 मैच, 12 वेन्यू और नया लोगो… ICC ने किए बड़े ऐलान

मुंबई  इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने 30 जुलाई 2026 को आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड…

1 hour ago

भोपाल में फर्जी पहचान का मामला: युवती से ‘क्रिश जैन’ बनकर दोस्ती, निकाह के दबाव में खुली असली पहचान

भोपाल  सोशल मीडिया पर नाम बदलकर युवती को प्रेमजाल में फंसाने और जबरन निकाह का…

1 hour ago

रहाणे के संन्यास पर रोहित-विराट भावुक, शानदार करियर के लिए दी बधाई

नई दिल्ली अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार (30 जुलाई) को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट…

1 hour ago

CWG 2026: मां बनने के बाद सीमा कालीरामना की दमदार वापसी, डिस्कस थ्रो में भारत के लिए जीता ब्रॉन्ज मेडल

ग्लासगो ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के विमेंस डिस्कस थ्रो फाइनल में भारत की सीमा कालीरामना…

1 hour ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 300 करोड़ रुपये के ऋण का करेंगे वितरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 300 करोड़ रुपये के ऋण का करेंगे वितरण प्राकृतिक खेती करने वाले…

1 hour ago

ITR और TDS की अंतिम तारीख पर आयकर पोर्टल ने बढ़ाई परेशानी, चालान भुगतान में आई तकनीकी बाधा

विवेक झा, भोपाल। आयकर रिटर्न (ITR) और टीडीएस (TDS) विवरणी जमा करने की अंतिम तिथि…

1 hour ago