Uncategorized

संभल हिंसा में पाकिस्तान से जुड़े हो सकते हैं तार | Sambhal Violence

संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा के मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। पुलिस की जांच में फायरिंग में पाकिस्तानी और अमेरिकी कारतूस के इस्तेमाल के संकेत मिले हैं, जिससे हिंसा के पीछे विदेशी साजिश होने की आशंका जताई जा रही है। 3 दिसंबर को पुलिस ने घटनास्थल से छह कारतूसों के खोखे बरामद किए, जिनमें से एक पर “पीओएफ” (पाकिस्तान आर्डिनेंस फैक्ट्री) लिखा था, जो पाकिस्तान से आए कारतूस को दर्शाता है। ये 9 एमएम का कारतूस था, जो फायरिंग में इस्तेमाल किया गया था। इसके अलावा, एक अन्य कारतूस पर “मेड इन यूएसए” लिखा हुआ था, जो अमेरिकी हथियारों का संकेत है और ये मिस फायर बताया जा रहा है। पुलिस ने तीसरे कारतूस की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भेज दिया है, जो “एफएन स्टार” का चिन्हित है। इन कारतूसों के मिलने के बाद, पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने विदेशी फंडिंग और आतंकवाद से जुड़े कनेक्शन की संभावना पर भी ध्यान केंद्रित किया है।

 

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

18 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago