संभल के जामा मस्जिद का जो सर्वे किया गया था, उसकी एक विस्तृत रिपोर्ट कोर्ट में पेश की गई है। उस रिपोर्ट में कई ऐसे प्रमाण दिए गए हैं जिनके दम पर दावा किया गया है कि किसी जमाने में यहां पर हरिहर मंदिर हुआ करता था। सीलबंद लिफाफे में जो सर्वे रिपोर्ट सौंपी गई है, उसमें कई बातें निकलकर आई हैं, सर्वे रिपोर्ट में हिंदू धर्म से जुड़े 50 से ज्यादा फूल के निशानों का जिक्र हुआ है। इसके अलावा दो बरगद के पेड़ भी मिले हैं, मस्जिद में कुआं होने की संभावना भी जता दी गई है। अब यह सारे प्रमाण क्योंकि हिंदू धर्म से जुड़े हुए हैं, इसी वजह से कहा गया है कि इस मस्जिद से पहले यहां एक मंदिर हुआ करता था। सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि पुराने ढांचे को बदला गया है। इसके अलावा नए कंस्ट्रक्शन के कुछ सबूत भी मिल गए हैं ।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…