Categories: Uncategorized

Sambhal Jama Masjid: शाही जामा मस्जिद के सामने बनेगी पुलिस चौकी, जमीन की गई चिन्हित

उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के बाद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल संभल की जामा मस्जिद के सामने खाली पड़ी जमीन पर नई पुलिस चौकी बनाई जाएगी। इसके लिए पुलिस विभाग जगह का भी चयन कर लिया है। एडिशनल एसपी श्रीचंद्र और सीओ ने क्षेत्र का मुआयना भी कर लिया है।

एडिशनल एसपी श्रीचंद्र ने बताया कि सुरक्षा कारणों से इस स्थान पर पुलिस चौकी बनाने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही चौकी का निर्माण कार्य शुरू होगा। वहीं जब एएसपी पुलिस बल के साथ जामा मस्जिद पहुंचे, तो मस्जिद कमेटी और आसपास के कुछ लोग अपनी जमीन के दस्तावेज लेकर वहां आए। उनका दावा है कि चौकी के लिए चिह्नित स्थान उनकी जमीन है। प्रशासन ने इस दावे की जांच का आश्वासन दिया है। जमीन की पैमाइश के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

बता दें कि शाही जामा मस्जिद में हुए विवादित सर्वेक्षण के बाद उत्पन्न तनाव को देखते हुए ये कदम उठाया गया है। अदालत के आदेश पर किए गए इस सर्वे में दावा किया गया था कि मस्जिद के स्थान पर पहले हरिहर मंदिर था। एडिशनल एसपी श्रीचंद्र के मुताबिक जामा मस्जिद में नमाज के बाद इस नई पुलिस चौकी के लिए जगह चिन्हित की गई है जिसके लिए कुछ खुदाई शुरु हो गई है। ताकि यहां पर पुलिस की हर पल उपस्थिति बनी रहे। जामा मस्जिद के सामने बनाई जा रही नई पुलिस चौकी का नाम सत्यव्रत नगर पुलिस चौकी होगा।

वहीं, ये पुलिस चौकी 300 वर्ग मीटर के दायरे में बनेगी। ये पहली बार है जब जामा मस्जिद के सामने पुलिस चौकी बनाई जा रही है।अधिकारियों का कहना है कि, पुलिस चौकी इसलिए बनाई जा रही है ताकि यहां पर पुलिस की हर वक्त मौजूद रहे। ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

2 hours ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

3 hours ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

3 hours ago