दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में बेमौसम बारिश के बाद ठंड का प्रकोप एक बार फिर बढ़ गया है। वहीं, बारिश में तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने बताया कि बारिश के बाद आने वाले दिनों में ठंड में और बढ़ोत्तरी होगी। हालांकि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी को देखने के लिए सैलानी पहुंचे रहे है लेकिन सैलानी कई किमी लंबे जाम में फंसे हुए नजर आ रहे हैं।
बता दें कि, शुक्रवार सुबह दिल्ली में 2 से 3 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश सुबह 11.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे के बीच हुई। बारिश ने नए साल से पहले ठंड की ठिठुरन बढ़ा दी है।
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी ने ढक दिया है। 27 दिसंबर यानि कि आज लाहौल स्पीति और मनाली के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई । राज्य के कई शहरों ने नए साल से ठीक पहले बर्फ की चादर ओढ़ ली है।
बता दें कि, अधिकारियों ने ट्रैफक को बहर ढ़ग से चलाने के लिए खास व्यवस्था भी की है लेकिन फिर भी सोलांग घाटी और अटल सुरंग की ओर जाने वाले रास्तों पर गाड़ियों की 10-15 किलोमीटर तक लंबी कतारें पर्यटकों के लिए एक बड़ी मुसीबत बन गई है। यात्रियों ने 3 से 4 घंटे की देरी की सूचना दी है, कई लोगों ने धीमी गति से चलने वाले ट्रैफिक पर भी निराशा व्यक्त की है।
क्राइस्टचर्च भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च…
क्राइस्टचर्च भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…
रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि सस्ता इलाज, किफायती दवाएं और ग्रामीण क्षेत्रों…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन महिलाओं और बच्चों के…
रायपुर: श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल…