फ़ूड

Banana’s Cutlet: केले का कटलेट और गजब का स्वाद, घर पर आसानी से हो जाएगा तैयार, शाम की भूख तुरंत हो जाएगी दूर।

Banana’s Cutlet: केले का कटलेट और गजब का स्वाद

आते जाते रस्ते में स्कूल में बस्ते में ढूंढे तो मिल जाए क्या… बस कुछ ऐसे स्नैक्स जो हमारी शाम की भूख को तुरंत को शांत कर दें। अब देखिए मैं तो बहुत अच्छे से समझती हूं कि अगर भूख लगी है तो खाना कैसे बना सकते है। चाहिए तो ऐसा कि कोई और या तो हमें कुछ बनाकर खिला दें या फिर इसके अलावा जो चीज है वो है एक सिंपल और स्वादिष्ट सी रेसिपी।

जिसे बनाने में ना ज्यादा ताम झाम लगे और ना ही ज्यादा समय। तो टेंशन किस बात की है आज की ये वीडियो है ही आप लोगों के लिए। वैसे वीडियो देखने से पहले मेरे एक सवाल का जवाब जरूर दीजिएगा कि क्या आपको भी शाम के समय में भूख लगनी शुरू हो जाती है या फि‍र चाय के साथ कुछ क्र‍िस्‍पी खाने का मन करता है क्योंकि मेरे साथ तो ऐसा ही होता है तो ऐसे में आप क्या करते हो ये भी बताइएगा

लेकिन आज की रेसिपी वाकई आप लोगों के बहुत काम आने वाली है क्योंकि इसे बनाना इतना आसान है कि आप इसे झटपठ बना लेंगे और अपनी भूख को भी शांत कर लेंगे। तो आइए जानते है आखिर मैं किस रेसिपी की बात कर रही हूं तो मैं बात कर रही हूं केले के कटलेट की जिसे आप अपने घर पर ट्राई कर सकते हैं। और इन्‍हें बनाना बेहद आसान है। ये खाने में भी बेहद स्‍वादि‍ष्‍ट लगते हैं। तो आइए जानते है केले के कटलेट बनाने की सामग्री

केले के कटलेट बनाने की सामग्री :

• कच्चा केला- 4 मीड‍ियम साइज के
• उबले हुए आलू- 2 मध्यम आकार के
• हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
• अदरक- 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
• धनिया पत्ती- 2 टेबलस्पून (बारीक कटी हुई)
• नींबू का रस- 1 छोटा चम्मच
• भुना हुआ जीरा पाउडर- 1 छोटा चम्मच
• चाट मसाला- 1 छोटा चम्मच
• नमक- स्वादानुसार
• ब्रेड क्रम्ब्स- 1 कप (कटलेट को लपेटने के लिए)
• तेल- तलने के लिए

केले के कटलेट बनाने की विधि :

• सबसे पहले केले और आलू को प्रेशर कुकर में 3-4 सीटी लगाकर उबाल लें। फिर इन्हें ठंडा होने दें और छीलकर अच्छी तरह मैश करें।

• अब इनमें हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती, नींबू का रस, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
• अब इस मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें कटलेट (टिक्की) का आकार दें।
• इसके बाद तैयार कटलेट को ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छे से रोल करें ताकि वे कुरकुरे बनें।
• अब एक पैन में तेल गर्म करें और इन कटलेट्स को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। ध्‍यान रहे क‍ि तेल अच्‍छे से गर्म होना चाह‍िए।
• इन्हें गरमा-गरम हरी चटनी या इमली की मीठी चटनी के साथ परोसें।
• ये चाय के साथ भी बेहद स्‍वाद‍िष्‍ट लगते हैं।

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

50 minutes ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

1 hour ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

7 hours ago