Uncategorized

मेमोरेंडम समय पर नहीं भेजे जाने से मुख्यमंत्री नायब सैनी कुछ अधिकारियों से नाराज ! दिए सख्त निर्देश

 CHANNEL 4  NEWS INDIA


हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने कुछ अधिकारियों, खासतौर पर प्रशासकीय सचिवों से नाराज नजर आ रहे हैं। नाराजगी की वजह ये है कि कैबिनेट की बैठक के लिए जरूरी दस्तावेज यानी मेमोरेंडम (Memorandum)  समय पर नहीं भेजे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री को शिकायत मिली है कि ज्यादातर सचिव बैठक के ठीक पहले, यानी आखिरी वक्त पर मेमोरेंडम भेजते हैं और फिर उन्हें एजेंडे में शामिल करने की मांग करते हैं। इससे न केवल कैबिनेट ब्रांच को मुश्किल होती है, बल्कि मंत्रियों को भी दस्तावेजों को ठीक से पढ़ने का वक्त  नहीं मिल पाता।

सीएम सैनी के सचिवों को निर्देश

दरअसल हरियाणा में जब भी मंत्रियों की बैठक होती है, उसमें कई फैसले लिए जाते हैं। इन फैसलों के लिए अलग-अलग विभागों से जुड़े दस्तावेज पहले से तैयार करके कैबिनेट ब्रांच को भेजे जाते हैं। लेकिन अब ये बात सामने आई है कि कई बार ये दस्तावेज बहुत देर से भेजे जाते हैं। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लिया और अफसरों को फटकार लगाई। इसके बाद कैबिनेट ब्रांच की ओर से एक आधिकारिक लेटर जारी किया गया है, जिसमें प्रशासकीय सचिवों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

72 घंटे पहले देना होगा मेमोरेंडम (Memorandum)

इस पत्र में साफ कहा गया है कि यह देखने में आता है कि प्रशासकीय सचिवों द्वारा अपने विभाग से संबंधित मेमोरेंडम समय रहते कैबिनेट ब्रांच को नहीं भिजवाए जाते हैं, लेकिन कैबिनेट से पहले लास्ट डे उन्हें एजेंडा में शामिल करवाने का अनुरोध किया जाता है। समय के अभाव के कारण मंत्रिपरिषद के सदस्यों को ऐसे मेमोरेंडम को पढ़ने का समय नहीं मिल पाता है। इस बारे में कार्यालय की ओर से कैबिनेट के सामने मेमोरेंडम प्रस्तुत करने के लिए समय-समय पर हिदायतें जारी की गई हैं, जिनके अनुसार मंत्रिपरिषद की बैठक से 72 घंटे यानी 3 दिन पहले मेमोरेंडम, कैबिनेट ब्रांच में मिल जाना चाहिए, इसके साथ ही ये मेमोरेंडम 2 दिन पहले मंत्रिपरिषद के मेंबरों, सचिव, राज्यपाल को भिजवाए जाएं।

72 घंटे के बाद मेमोरेंडम स्वीकार नहीं होगा

लेटर में प्रशासनिक सचिवों को हिदायत दी गई है कि भविष्य में मंत्रिपरिषद की बैठक से 72 घंटे यानी 3 दिन पहले ज्ञापन मंत्रीमण्डल शाखा में भिजवाना जरूरी होगा। 72 घंटे के बाद ज्ञापन को मंत्रिपरिषद की बैठक के लिए स्वीकार नहीं किया जाएगा।

क्यों है यह जरूरी?

मंत्रिपरिषद की बैठकें बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। इसमें राज्य के लिए नीतियां बनाई जाती हैं, बजट पास होते हैं और कई बड़े फैसले लिए जाते हैं। ऐसे में अगर दस्तावेज समय पर न मिलें, तो न तो मंत्री उन्हें ठीक से समझ पाते हैं और न ही सही फैसले लिए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री की इस सख्ती से अब उम्मीद की जा रही है कि प्रशासकीय सचिव समय की पाबंदी रखेंगे और काम में अनुशासन लाएंगे। इससे सरकार की कार्यशैली और फैसले दोनों बेहतर होंगे।

Rupesh Jha

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

4 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

5 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago