मौलाना पर चढ़ा भगवा रंग ! ‘BJP हमारे लिए अछूत नहीं…हमें BJP के नाम पर डराया गया’

बीजेपी के नाम पर भारत के मुसलमानों को डराया जाता है। उन्हें धमकाया जाता है। बरगलाया जाता है। इसकी हकीकत खुद एक मौलाना ने खोली है। दरअसल दिल्ली में हुए चुनाव के बाद ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने बीजेपी को लेकर बड़ा बयान दिया है। मौलाना साजिद रशीदी ने कहा है कि उन्होंने दिल्ली चुनाव में बीजेपी को वोट किया है। रशीदी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उन्होंने जिंदगी में पहली बार बीजेपी को वोट किया है और बीजेपी को वोट देकर उस परसेप्शन को तोड़ने की कोशिश की है, जिसमें माना जाता है कि मुसलमान बीजेपी को वोट नहीं करते। मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि भाजपा के नाम पर मुसलमानों में डर पैदा किया जा रहा है। विपक्षी दलों की ओर से लोग कहते हैं कि मुसलमान भाजपा को वोट न दें। मुसलमानों के दिमाग में यह बात बैठा दी गई है कि भाजपा को हराओ। अगर बीजेपी को नहीं हराओगे तो अगर वे सत्ता में आएंगे तो मुसलमानों के अधिकार छीन लिए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि मैंने मुसलमानों के मन से उस डर को निकालने के लिए बीजेपी को वोट दिया है। अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनती है तो मैं सभी मुसलमानों को दिखाऊंगा कि मुसलमानों के कौन से अधिकार छीने गए हैं? ऐसा नहीं है कि मैं भाजपा में शामिल हो गया हूं या उनके सामने झुक गया हूं। अगर उनकी कोई नीति मुसलमानों के खिलाफ जाती है तो मैं उसका जरूर विरोध करूंगा। मुझे धमकियां मिल रही हैं और आरोप लगाया जा रहा है कि मैं भाजपा के हाथों बिक गया हूं। लेकिन, ऐसा कुछ नहीं है, मैं भाजपा के किसी नेता से भी नहीं मिला हूं।

मौलाना साजिद रशीदी का बयान

मौलाना ने इस मौके पर उन पार्टियों को भी खूब सुनाया जो पार्टियां मुस्लिमों को वोट तो लेती हैं। लेकिन आज तक उनके लिए कोई काम नहीं किया। उन्होंने ये भी माना की मुस्लिमों के लिए बीजेपी अछूत नहीं है और मुसलमान कांग्रेस, आम आदमी पार्टी या फिर समाजवादी पार्टी के बंधुआ मजदूर नहीं है। इस मौके पर मौलाना ने ये भी दावा किया कि वो अकेले नहीं हैं, जिसने बीजेपी को वोट किया है। मुसलमानों ने भी बीजेपी को खूब वोट किया है। मौलाना की इन बातों से साफ है कि अब मुस्लिम भी बीजेपी के जुड़ने लगे हैं। चाहे कितना भी दूसरी पार्टियां डरा लें। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में तीनों प्रमुख पार्टियों आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस की किस्मत का फैसला ईवीएम में लॉक हो गया है।

ये भी पढ़ें:-

Delhi Elections 2025: एग्जिट पोल ने बढ़ाया दिल्ली में सियासी पारा, किसका होगा राजतिलक ?

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

20 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago