लाइफस्टाइल

SAADI LOOK: सहेली की शादी में पहननी है साड़ी, एक्ट्रेस श्रीलीला के लुक्स से लें आइडिया, शादी में लगेंगी कमाल की हसीना।

SAADI LOOK: सहेली की शादी में पहननी है साड़ी

वेडिंग सीजन शुरू होने वाला है और अगर आपको भी अपनी सहेली या भाई बहन की शादी अटेंड करनी है और आप उनकी शादी में स्पेशली साड़ी पहनना चाहती हैं तो आज का ये आर्टिकल आप के लिए है क्योंकि आप इसके लिए एक्ट्रेस श्रीलीला के लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। क्योंकि एक्ट्रेस का हर साड़ी लुक इतना स्टाइलिश है कि आप खुद उनके लुक्स पर फिदा हो जाएंगी। और अगर आप फंक्शन में उनके लुक्स को ट्राई करती है तो आप वाकई कमाल लगने वाली है और आप वाह वाही जरूर बटोरने वाली है। तो आइए चलते है और देखते है एक्ट्रेस के दमदार लुक्स।

सबसे पहला लुक है जिसे आप ट्राई कर सकती है वो है श्रीलीला की बॉटल ग्रीन कटवर्क साड़ी का।
इसमें श्रीलीला ने बॉटल ग्रीन कलर की कटवर्क साड़ी वियर की है। उन्होंने साथ में मैचिंग कटस्लीव ब्लाउज वियर किया है और साड़ी को फ्री स्टाइल पल्ले में ड्रेप किया है। बालों को खुला रखते हुए ड्रॉप ईयररिंग और मैचिंग बैंगल्स वियर किए हैं। मैट फिनिश मेकअप उनके लुक को फ्रेश टच दे रहा है।

वही वेडिंग सीजन के लिए आप श्रीलीला की तरह आम्ब्रे साड़ी भी चुन सकती हैं। एक्ट्रेस की साड़ी का कलर कॉम्बिनेशन भी अच्छा है जो समर सीजन के हिसाब से बढ़िया लुक देगा। श्रीलीला ने वाइट, पिंक और लेमन ग्रीन कलर की साड़ी लियर की है, जिसमें सिल्वर टच दिया गया है। एक्ट्रेस ने साड़ी के साथ ग्रीन कलर का ब्लाउज वियर किया है। माथे पर थोटी सी बिंदी, ब्लश मेकअप से श्रीलीला की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं।

इसके अलावा फ्रेंड की शादी के लिए आप रफल साड़ी भी चुन सकती हैं, जो आपको गर्मी में कंफर्ट भरा लुक भी देगी और स्टाइल भी मिलेगा। श्रीलीला ने यैलो कलर की साड़ी वियर की है, जिसे मैचिंग बेल्ट से ड्रेप किया गया है। वहीं उन्होंने एम्बेलिश्ड स्ट्रैपी ब्लाउज पेयर किया है. उन्होंने मेकअप लुक फ्लॉलेस रखा है और एसेसरीज की बात करें तो एक्ट्रेस ने गोल्डन ईयररिंग से लुक कंप्लीट किया है।

और अगर आपको शादी में फ्लॉलेस लुक चाहिए तो श्रीलीला की तरह पिंक कलर की प्लेन शाइनी फैब्रिक वाली साड़ी चुन सकती हैं. इस तरह की साड़ियां भी यंग गर्ल के बीच ट्रेंड में हैं, क्योंकि ये लाइट वेट होती हैं तो कैरी करने में दिक्कत नहीं आती है. एक्ट्रेस ने क्लाउडी स्किन मेकअप किया है और सिल्वर चूड़ियों से लुक कंप्लीट किया है।

वही आज कल रेडी टू वियर साड़ियां लड़कियों के लिए परफेक्ट रहती हैं, क्योंकि इन्हें ड्रेप करने और संभालने का झंझट नहीं रहता है। श्रीलीला ने वाइट कलर की साड़ी वियर की है, जिसका स्किर्ट प्लेन है और पल्लू पर एम्ब्रॉयडरी की गई है। एक्ट्रेस ने साथ में फुल स्लीव मैचिंग ब्लाउज वियर किया है। मेकअप से लेकर हेयर स्टाइल और ज्वेलरी तक उनका लुक स्टनिंग है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

7 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

8 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

8 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

8 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

8 hours ago