हरियाणा

फरीदाबाद के निजी स्कूलों में सरे आम उड़ा रहे नियमों की धज्जियां, स्कूल में ही दुकान बना बेच रहे किताबें

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में निजी स्कूलों में बच्चों के दाखिले चल रहे हैं। सरकारी आदेशों के मुताबिक कोई भी स्कूल अपने यहां से ना किताब या स्कूल ड्रेस नहीं बेच सकता, साथ ही बिना मान्यता प्राप्त किए कोई भी स्कूल बच्चों को दाखिला नहीं कर सकता। इसके बावजूद फरीदाबाद में एक निजी स्कूल अपने यहीं से किताबें सरेआम धड़ल्ले से बेच रहा है। इसके अलावा बिना मान्यता के भी निजी स्कूल को संचालित कर बच्चों के दाखिले किए जा रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

शिक्षा विभाग के आदेशों के मुताबिक कोई भी निजी स्कूल अपने स्कूल प्रांगण से किताबें, कॉपियां, स्कूल ड्रेस नहीं बेच सकता, लेकिन फरीदाबाद के निजी स्कूल में सरेआम इन नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। इस बारे में स्कूल संचालन करने वाले से उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने मामले को यहीं टालने की बात कही और कैमरें पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। वहीं दूसरी ओर बिना मान्यता के ही स्कूल संचालित कर रहा है, बल्कि बच्चों के दाखिले भी कर रहा है। इसके साथ ही स्कूल में ही एक कमरे में किताबें और कॉपियां का ढेर भी लगा हुआ था। स्कूल संचालक से बिना मान्यता के चलाने की बात पूछी गई तो उन्होंने कहा की पिछले एक साल से स्कूल को चला रहे हैं। कोई गुनाह नहीं कर रहे बल्कि बच्चों को पढ़ाने का काम कर रहे हैं। इस साल 1 तारीख से दाखिले शुरू होंगे। 150 बच्चे अभी स्कूल में हैं। मान्यता के लिए फ़ाइल जमा की जा चुकी है, जल्दी ही मिल जाएगी।

वहीं इस मामले में जब जिला शिक्षा अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कोई भी स्कूल अपने यहाँ से किताबें, कॉपियां या स्कूल ड्रेस नहीं बेच सकता और ना ही किसी निर्धारित दूकान से सामान खरीदने को बाध्य कर सकता है और ना ही बिना मान्यता के स्कूल संचालित किया जा सकता है। अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया जायेगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें:

दुष्कर्म मामले में पादरी बजिंदर सिंह को उम्रकैद की सजा, पीड़िता को 7 साल बाद मिला इंसाफ

HimanshuKaushik

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

19 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

20 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

22 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

23 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

23 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago