Categories: Uncategorized

जातियों में बंटे हिंदू समाज को एकजुट करेगा RSS, मुहिम हुई शुरू

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जातियों में बंटे हिंदू समाज को एकजुट करने की मुहिम चलाएगा। शताब्दी वर्ष में सालभर तक ये मुहिम चलेगी। बताया जा रहा है कि इस साल अक्तूबर से लेकर सितंबर 2026 तक कई कार्यक्रमों के जरिए हिन्दुत्व और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की भावना को उभारा जाएगा। हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। दलितों और पिछड़ों के बीच पैठ बढ़ाने की खास मुहिम चलेगी। बताया जा रहा है कि RSS का सबसे ज्यादा फोकस उत्तर प्रदेश में रहेगा। ऐसा माना जा रहा है कि ये मुहिम कांग्रेस की जातिगत जनगणाना की मांग और समाजवादी पार्टी की पीडीए की काट के लिए शुरू की गई है। इस काम को संघ की शाखाओं के साथ ही हर घर संपर्क के जरिए किया जाएगा।

हिन्दुत्व के एजेंडे को धार देगी RSS

शताब्दी वर्ष में सालभर चलने वाले आयोजनों के जरिए हिन्दुत्व के एजेंडे को धार दी जाएगी। सौ साल की यात्रा पूरी करने वाला संघ अब विचार परिवार के सभी सदस्यों के साथ विस्तार के रोडमैप पर आगे बढ़ेगा। शहरों के साथ संघ का फोकस ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क बढ़ाने पर है। इसके लिए अगले साल 10 दिन तक सभी पदाधिकारी हर इलाके में शाखा लगाएंगे। हर घर और व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास होगा स्वयंसेवक सभी बस्तियों और घरों में संपर्क करेंगे। पत्रक पहुंचाएंगे। सामाजिक समरसता का संदेश भी देंगे। दलित बस्तियों पर खास फोकस रहेगा।  हिंदू सम्मेलनों से भी एकजुटता का प्रयास किया जाएगा। संघ और बीजेपी समेत 32 से ज्यादा संगठन इस पूरी कवायद में जुटेंगे।

जातीय समीकरण की काट है हिन्दुत्व ?

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्षी दलों ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने के आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं विपक्षी गठबंधन ने जातीय समीकरण के सहारे ही उत्तर प्रदेश में बीजेपी को लोकसभा के दौरान 33 सीटों पर ही रोक दिया। जिसके चलते बीजेपी को गठबंधन के सहारे सरकार चलानी पड़ रही है। वहीं RSS ने अब विपक्ष की जातीय समीकरण की काट के लिए ये मुहिम शुरू की है। हाल ही में औरंगजेब और राणा सांगा को लेकर बयानबाजी से छिड़े विवाद के जरिए भी जातीय गोलबंदी के प्रयास हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेकर बीजेपी और RSS अब विपक्ष के इन मुद्दों की धार को खत्म करने को कोशिश कर रही है।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

5 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

15 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

15 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

16 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

17 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago