Categories: Uncategorized

RSS ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर कड़ा रुख अपनाया, केंद्र से की अपील

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे लगातार हमलों और उत्पीड़न के मुद्दे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने गंभीर चिंता जताई है। आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि केंद्र सरकार को बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने चाहिए। होसबोले ने यह भी अपील की कि केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर वैश्विक जनमत बनाकर बांग्लादेश पर दबाव बनाना चाहिए ताकि वहां हो रहे अत्याचारों को रोका जा सके।

आरएसएस ने इस्कॉन मंदिर के पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद बांग्लादेश में उत्पन्न हालात पर अपनी चिंता व्यक्त की। दास को गिरफ्तारी के बाद से बांग्लादेश में सांप्रदायिक हिंसा और अत्याचारों का दौर तेज हो गया है। बांग्लादेश पुलिस ने दास को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था, जब वह चटगांव जा रहे थे। इस गिरफ्तारी को लेकर धार्मिक समुदाय में गुस्सा और विरोध बढ़ गया है, और इसको लेकर देशभर में हंगामा मच गया है।

दत्तात्रेय होसबोले ने बांग्लादेश सरकार से हिंदू समुदाय, महिलाओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों, हत्याओं, लूटपाट, आगजनी और अमानवीय अत्याचारों को तुरंत रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार और अन्य सुरक्षा एजेंसियां इन अत्याचारों को रोकने के बजाय मौन साधे हुए हैं, जो चिंता का विषय है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बांग्लादेश में इस्लामी कट्टरपंथियों द्वारा किए गए हमलों को रोकने के बजाय बांग्लादेश की सरकार ने इन घटनाओं पर चुप्पी साध रखी है।

होसबोले ने कहा, “बांग्लादेश में हिंदुओं के आत्मरक्षा के अधिकार के लिए उठाई गई आवाज को दबाने के लिए एक नया दौर शुरू हो रहा है, जिसमें लोकतांत्रिक तरीकों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले हिंदू नेताओं को जेल भेजा जा रहा है।” उन्होंने इस मुद्दे पर बांग्लादेश सरकार से एक सख्त रुख अपनाने और धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करने वाली ताकतों के खिलाफ कदम उठाने की अपील की।

आरएसएस ने यह भी कहा कि इस्कॉन मंदिर के पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी और उन्हें जेल भेजना पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है। संघ ने अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और मानवाधिकार संगठनों से भी अपील की है कि वे इस मुद्दे पर बांग्लादेश सरकार पर दबाव डालें और हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को रोकने में मदद करें।

 

Vishal Singh

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago