मुस्लिम और यादव नेताओं के बागी सुर से आहत RJD सुप्रीमो लालू यादव

Patna : राजद के पूर्व राज्यसभा सांसद अहमद अशफाक करीम ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को पत्र लिखकर अल्पसंख्यकों को सम्मानजनक हिस्सेदारी नहीं देने का आरोप लगाया। जानकारी के मुताबिक कटिहार लोकसभा से राजद का टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व सांसद करीम जदयू के नजदीक बताए जा रहे हैं।

वहीं, पूर्व सांसद तस्लीमुद्दीन के बड़े पुत्र सरफराज आलम भी राजद से नाराज बताए जा रहे हैं। इस चुनाव में राजद ने अररिया से सरफराज के बदले शाहनवाज को टिकट दिया है। अपने टिकट कटने से सरफराज न केवल अपने भाई शाहनवाज से नाराज हैं, बल्कि लालू यादव और तेजस्वी यादव से भी खफा हैं। इसी बीच सरफराज आलम ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सरफराज आलम भावुक हो उठे और खुले मंच पर रोने लगे।

सीवान में शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब पहले से ही राजद से नाराज हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। माना जा रहा है कि राजद ने इसी कारण अब तक सीवान सीट से अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। राजद के वोट बैंक एम वाई (मुस्लिम-यादव) को माना जाता रहा है। मुस्लिम के साथ-साथ यादव समाज के कई नेता राजद से खफा बताए जा रहे हैं। यादव जाति के कई नेताओं की नाराजगी अब खुलकर सामने आ रही है। नवादा सीट से टिकट नहीं मिलने से नाराज विनोद यादव पहले से ही चुनावी मैदान में डटे हुए हैं।कहा तो यहां तक जा रहा है कि राजद के कई विधायक उनका समर्थन कर रहे हैं।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

3 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

4 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

4 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

5 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago