ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के लिए अहम होंगे ऋषभ पंत- हेडन
भारतीय क्रिकेट टीम पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए आस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी लेकिन उससे पहले पूर्व महान बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने बताया कि उन्हें लगता है कि, इस दौरे पर ऋषभ पंत महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे क्योंकि पिछले दौरे पर इस विकेटकीपर बल्लेबाज की जीत की भूख शानदार रही थी। बता दें कि, भारत और आस्ट्रेलिया के बीच यह पांच मैच की श्रृंखला 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगी।
हेडन ने बुधवार को यहां ‘सीएट क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स’ के मौके पर पत्रकारों से कहा, ‘‘ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी के अंदर जीत की भूख है और उसकी ‘मसल मेमरी’ (प्रक्रियात्मक स्मृति) शानदार है। पिछली बार जब वह वहां खेला था तो वह अहम खिलाड़ी रहा था और आस्ट्रेलिया के दर्शकों को भी उसका खेल काफी पसंद आया था। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘पंत का खेल रोमांचक और बेहतरीन रहा था। फिर आपके पास अनुभवी खिलाड़ी जैसे विराट कोहली हैं जो फिर से अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। बल्लेबाजी को देखते हुए मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि भारत आस्ट्रेलियाई सरजमीं पर उससे भिड़ने के लिए किस तरह की रणनीति बनायेगा। ’’
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…