Categories: हरियाणा

Rewari में साइबर ठगी का मामला: पुलिस के हत्थे चढ़ा नटवरलाल, सोशल मीडिया से ठगी को दे रहा था अंजाम

साउथ रेंज साइबर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया से कॉल करते हुए लोगों को ठगी का शिकार बनाने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ क के दौरान आरोपी से ठगी की कई वारदातों का खुलासा हो सकता है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

सोशल मीडिया के जरिए लाटरी का देता था झांसा

साइबर थाना पुलिस को सूचना मिली कि एमपी के दीनदयाल नगर खंडवा निवासी सन्नी लोगों को सोशल मीडिया के जरिए लाटरी का झांसा देता है। इसके बाद वह टैक्स व दूसरे कारण बताकर लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाता है। वह धारूहेड़ा के भगतसिंह चौक पर मौजूद है। सूचना मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। वहां पुलिस को देखकर एक युवक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। उसने अपना नाम एमपी निवासी सन्नी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास दो मोबाइल फोन मिले। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह लोगों को लॉटरी का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाता रहा है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

एक महिला से ठगे से पांच हजार

पुलिस ने मोबाइल फोन से उसके बैंक खाते की ट्रांजेक्शन खंगालना शुरू किया तो एक ट्रांजेक्शन 5 हजार रुपए की पाई गई। ट्रांजेक्शन से मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो अभय प्रसाद के बेटे ने बताया कि उसकी मां को लॉटरी का झांसा देकर पांच हजार रुपए खाते से ट्रांसफर किए गए थे। 4 मार्च को हुई ठगी की शिकायत उन्होंने डायल-1930 नंबर पर दर्ज कराई थी। साइबर थाना पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। कई वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।

 

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

9 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

10 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

11 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

11 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

1 day ago