Categories: Uncategorized

बठिंडा से BJP उम्मीदवार व IAS अफसर परमपाल कौर का इस्तीफा मंजूर

 चंडीगढ़. IAS अधिकारी और बठिंडा से भाजपा की उम्मीदवार परमपाल कौर के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है. केंद्र सरकार की ओर से पंजाब सरकार को भेजे गए पत्र के बाद राज्य सरकार ने एनओसी भेज दी है और इस्तीफा मंजूर कर लिया है.

बता दें, परमपाल कौर ने 11 अप्रैल को भाजपा ज्वाइन की थी. 2011 बैच की आईएएस अफसर परमपाल कौर अकाली नेता सिकंदर सिंह मलूका की बहू हैं और इस्तीफा मंजूर होने के बाद अब उनका लोकसभा चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है. परमपाल कौर पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल डिवैल्पमैट कार्पोरशन में बतौर एमडी कार्यरत थे और उन्होंने मुख्य सचिव अनुराग वर्मा को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन भेजा था.

पिछले दिन राज्य सरकार ने उनके आवेदन को नामंजूर करते हुए उन्हें तुरंत ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कहा था. राज्य सरकार ने वह भी कहा था कि, आवेदन में जो कारण बताए गए हैं वह उनके क्रियाकलाप से मेल नहीं खाते. इसके अलावा उन्हें सेवानिवृत्ति के लाभों से वंचित किए जाने को भी चेतावनी दी गई थी.

जवाब में परमपाल कौर ने कहा था कि, उनका इस्तीफा मंजूर हो गया है और दोबारा ड्‌यूटी ज्वाइन करने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता. परमपाल कौर ने 1 अप्रैल को बीआरएस मांगी था. जब सरकार की ओर से इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने 7 अप्रैल को अपना इस्तीफा केंद्रीय मंत्रालय को भेज दिया था, जिसने 11 अप्रैल को इस्तीफा मंजूर कर लिया.

11 अप्रैल को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें चेतावनी दी कि उनका वीआरएस आवेदन राज्य सरकार ने मंजूर नहीं किया है, लिहाजा वह अपना सेवानिवृत्ति लाभ खो सकती है.

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

1 hour ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

2 hours ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago