हरियाणा

बहादुरगढ़ में अतिक्रमण हटवाना ACP को पड़ा भारी, ACP दिनेश कुमार से छीना गया ट्रैफिक इंचार्ज का चार्ज

बहादुरगढ़ में अतिक्रमण हटवाना ACP को पड़ा भारी

 

हरियाणा के बहादुरगढ़ में सामने आई एक घटना ने पूरे प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को चर्चा के केंद्र में ला दिया है… ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की कोशिश में जुटे ACP दिनेश कुमार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए, एक वीडियो की वजह से अपने पद की जिम्मेदारी से हाथ धोना पड़ा।

ये मामला उस समय सुर्खियों में आया… जब एक वीडियो में ACP दिनेश कुमार सड़क किनारे सब्जी बेचने वालों पर बुलडोजर चलवाते हुए दिखाई दिए…. वीडियो के वायरल होने के बाद न केवल लोगों ने उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए बल्कि हरियाणा पुलिस के DGP तक को हस्तक्षेप करना पड़ा।

आपको बता दें कि, बहादुरगढ़ शहर के पटेल नगर इलाके में बीते दिनों जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसीपी दिनेश कुमार खुद मौके पर पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले विक्रेताओं की वजह से ट्रैफिक बार-बार जाम हो रहा था।

ऐसे में एसीपी दिनेश ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का आदेश दिया। लेकिन इस कार्रवाई के दौरान उन्होंने जेसीबी मशीन से सड़क किनारे रखी सब्जियों को हटवाया, जिससे कई सब्जी विक्रेताओं की टोकरी और सामान नष्ट हो गया।

वहीं इस घटना का वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल कैमरे में वीडियो बना लिया और कुछ ही घंटों में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, एसीपी दिनेश खुद मौके पर मौजूद हैं और जेसीबी मशीन सब्जियों के ढेर को हटा रही है।

DGP ओपी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, “बहादुरगढ़ में सब्जी वाले को सड़क से हटाने की कार्रवाई पर मैंने DGP बहादुरगढ़ और SP झज्जर से बात की है।

ACP दिनेश एक अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर हैं जिन्होंने दर्जनों मेडल जीतकर खेल कोटे से पुलिस में भर्ती ली है। उनके सामने सड़क को सड़क रखने का काम था, इसलिए उन्होंने जो उपलब्ध साधन था, उसी से अतिक्रमण हटाया।

जब सब्ज़ी की टोकरी पर बुलडोजर चले, तो कहानी तो बननी ही थी। मैंने सीपी से कहा है कि फील्ड ऑफिसर्स को ऐसे कैमरों से भरे माहौल में सावधानीपूर्वक काम करने की ट्रेनिंग दी जाए।”

DGP के इस बयान से ये साफ झलकता है कि, पुलिस विभाग इस मामले को हल्के में नहीं ले रहा, लेकिन साथ ही ये भी मानता है कि, अधिकारियों को जमीनी कार्रवाई के दौरान मानवीय दृष्टिकोण बनाए रखना चाहिए।

एसीपी दिनेश कुमार सिर्फ पुलिस अधिकारी ही नहीं, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर भी रह चुके हैं। उन्होंने देश के लिए कई मेडल जीते हैं और खेल कोटे से हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे। बहादुरगढ़ में उन्हें ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की विशेष जिम्मेदारी दी गई थी।

उनकी कार्यशैली पहले भी सुर्खियों में रही है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो में वे खुद सड़कों पर उतरकर जाम खुलवाते या लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करते नजर आते हैं। लेकिन इस बार उनका तरीका आम लोगों को नागवार गुज़रा।

वीडियो के वायरल होने और सोशल मीडिया पर आलोचनाओं के बाद हरियाणा पुलिस ने तुरंत कदम उठाया। एसीपी दिनेश कुमार से ट्रैफिक इंचार्ज का चार्ज वापस ले लिया गया है। अब उन्हें बहादुरगढ़ के जिला पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये तबादला अनुशासनात्मक कार्रवाई के रूप में नहीं बल्कि “प्रशासनिक कारणों” से किया गया है। हालांकि ये स्पष्ट है कि, वीडियो के सार्वजनिक विवाद ने इस निर्णय को प्रभावित किया है।

इस पूरा मामले से ये पता चलता है कि कानून पालन और मानवीय संवेदनशीलता के बीच संतुलन बनाए रखना पुलिस के लिए कितना आवश्यक है। एक तरफ ट्रैफिक सुधारने का एसीपी दिनेश का उद्देश्य सही था, लेकिन तरीका गलत साबित हुआ।

वहीं हरियाणा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर ये संदेश देने की कोशिश की है कि, जनता की भावनाओं की अनदेखी नहीं की जा सकती।

admin

Recent Posts

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के…

4 hours ago

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में जनगणना के आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा….

रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नीतियों के प्रभावी निर्माण एवं क्रियान्वयन में…

4 hours ago

‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र….

रायपुर: आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से…

4 hours ago

आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित….

रायपुर: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के नालंदा हॉल में आज छठा दीक्षांत समारोह गरिमामय…

4 hours ago

राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब….

रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज राजधानी रॉयल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना…

4 hours ago

ईरान के फैसले से पाकिस्तान में पेट्रोलियम संकट? LPG और तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

इस्लामाबाद  अमेरिका के दबाव और सीमा पर बढ़ती परेशानियों के बीच पाकिस्तान और ईरान के…

4 hours ago