दिल्ली

जनसेवा समिति द्वारा आयोजित 18वां छठ पूजा महापर्व 2025 सम्पन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने किया सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित

जहां 2024 में डी.डी.ए. सतपुला पार्क घाट आम आदमी पार्टी और भाजपा के संग्राम का केंद्र बना रहा वहीं इस बार सतपुला पार्क शेख सराय चिराग दिल्ली में जनसेवा समिति (रजि.) द्वारा आयोजित 18वां छठ पूजा महापर्व 2025 अत्यंत हर्षोल्लास एवं धार्मिक श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। प्रातःकाल विशाल जनसमूह ने छठी मईया को अर्घ्य अर्पित कर सूर्य भगवान से परिवार व समाज की समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिथि डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा राजदूत, नेपाल रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि अरुण सिंह राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी, वीरेंद्र सचदेवा प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली, बांसुरी स्वराज लोकसभा सांसद, नई दिल्ली विधायक शिखा राय,साध्वी प्रज्ञा भारती आध्यात्मिक गुरु (ग्रेटर कैलाश)प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

साध्वी प्रज्ञा भारती ने कहा कि छठी मइया भारतीय संस्कृति की मातृ शक्ति और प्रकृति उपासना का अद्भुत उदाहरण हैं। यह पर्व आत्मसंयम, स्वच्छता, निष्ठा और कृतज्ञता का प्रतीक है, जो समाज में सामूहिकता और आध्यात्मिकता का संदेश देता है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व को साधुवाद देते हुए कहा कि “भारतीय संस्कृति, परंपरा और सनातन मूल्यों के संरक्षण हेतु भाजपा सदैव अग्रणी रही है।”

साथ ही, साध्वी प्रज्ञा भारती ने राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और उनकी सरकार को देश के सर्वांगीण विकास, राष्ट्रहित और जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे अद्भुत कार्यों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज नई ऊँचाइयाँ छू रहा है और यह सरकार भारतीय अस्मिता, संस्कृति और सेवा भाव को सशक्त बना रही है।”

 

इस अवसर पर श्री अरुण सिंह जी ने कहा —

“छठ पूजा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय जीवन दर्शन का उत्सव है। यह सूर्य भगवान और मातृशक्ति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है। मैं जनसेवा समिति और इसके पदाधिकारियों — अध्यक्ष सूरज भान चौहान , कोषाध्यक्ष एडवोकेट रागिनी गुप्ता एवं संपूर्ण टीम — को साधुवाद देता हूँ, जिन्होंने इतने भव्य और अनुशासित आयोजन से समाज में श्रद्धा और एकता का संदेश दिया है।”

कार्यक्रम में भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के कलाकारों ने छठी मइया के भजन और लोकगीत प्रस्तुत किए।

जनसेवा समिति के अध्यक्ष सूरज भान चौहान ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि समिति सदैव लोककल्याण और समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी रहेगी।

कोषाध्यक्ष एडवोकेट रागिनी गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन केवल पूजा का नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सेवा भावना का प्रतीक है।

इस पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने अर्घ्य अर्पण कर भक्ति, अनुशासन और सामाजिक सद्भाव का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

46 minutes ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

1 hour ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

7 hours ago