Uncategorized

सुधरेंगे भारत-चीन के रिश्ते, LAC पर तनाव होगा खत्म

भारत और चीन के बीच संबंधों को सुधारने के लिए आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। दोनों देशों की सेनाएं 29 अक्टूबर तक LAC के पार सैन्य वापसी की प्रक्रिया पूरी करेंगी। यह कदम द्विपक्षीय कूटनीतिक संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है।

बता दें कि, 2020 में दोनों देशों के सैनिकों के बीच तनाव और टकराव के बाद, यह पहला अवसर है जब सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। LAC के कुछ क्षेत्रों में गश्त भी फिर से शुरू की जाएगी, जिससे स्थिति में सुधार की संभावनाएं बढ़ रही हैं। यह सैन्य वापसी विशेष रूप से पूर्वी लद्दाख में डेमचोक और देपसांग मैदानों पर केंद्रित होगी।

भारतीय सेना के सूत्रों के अनुसार यह समझौता केवल डेमचोक और देपसांग के लिए मान्य होगा, जबकि अन्य टकराव स्थलों पर इस प्रक्रिया का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस समझौते के तहत, दोनों पक्षों के सैनिक अप्रैल 2020 से पहले की स्थिति में वापस लौटेंगे और उन क्षेत्रों में गश्त करेंगे जहां वे अप्रैल 2020 तक गश्त करते थे।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस मामले में महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लद्दाख के देपसांग और डेमचोक में सैनिकों का पीछे हटना एक पहला कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत जल्द ही 2020 की गश्त की स्थिति में लौट आएगा। उनके अनुसार, अगला कदम तनाव कम करना होगा, लेकिन यह तब तक संभव नहीं है जब तक कि भारत को यकीन न हो कि चीन भी यही प्रक्रिया अपना रहा है।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

4 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

14 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

15 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

15 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

16 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago