REKHA GUPTA: कौन हैं दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता? जानिए रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर, हरियाणा से क्या है रेखा गुप्ता का नाता ?

REKHA GUPTA: कौन हैं दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता?

दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद बीजेपी आ गई है… और शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रुप में पद और गोपनियता की शपथ ले ली है… दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता का नाता हरियाणा के जींद से हैं… रेखा गुप्ता का जन्म जींद के गांव नंदगढ़ में हुआ था…

जिसके बाद वे 2 साल तक अपने पैतृक गांव में रहीं, उनके पिता जय भगवान जिंदल बैंक में मैनेजर थे। और उनका ट्रांसफर दिल्ली हो गया था। जिसके बाद 1976 में उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। इस वजह से रेखा की स्कूल की पढ़ाई से लेकर ग्रेजुएशन और एलएलबी की पढ़ाई दिल्ली में ही हुई है। रेखा गुप्ता ने MBA की भी पढ़ाई की है

रेखा स्टूडेंट लाइफ से ही पॉलिटिक्स में आ गई थीं। और कॉलेज टाइम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ी हैं। इसके बाद वो दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) की सचिव रहीं। जिसके बाद रेखा गुप्ता बीजेपी में कई अहम पदों पर रहीं। उन्होंने पहले भी 2 बार विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन हार गईं थी। अब वह पहली बार MLA बनीं और मुख्यमंत्री बन गई हैं

केंद्र के अलावा देश के 21 राज्यों में भाजपा की सरकार है। हालांकि अभी कहीं भी महिला मुख्यमंत्री नहीं है। ऐसे में रेखा गुप्ता भाजपा की इस समय पहली महिला मुख्यमंत्री बनी गई हैं। आइये आपको बताते हैं, कौन है दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता….

कौन हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री?

नाम- रेखा गुप्ता
जन्म- 19 जुलाई 1974
जन्म स्थान- जींद, हरियाणा
पति- मनीष गुप्ता
शिक्षा- B.Com., LLB, MBA

अब आपको बताते हैं, दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता के राजनीतिक सफर के बारे में

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर

1994-95- दिल्ली के दौलत राम कॉलेज में स्टूडेंट विंग की सचिव

1995-96- दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) की सचिव नियुक्त

1996-97- दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) की अध्यक्ष

2003-04- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा दिल्ली की सचिव

2004-06- भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव

2007- दिल्ली के उत्तरी पीतमपुरा वार्ड से पार्षद, भाजपा महिला मोर्चा की राज्य महासचिव

2007-09- महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति MCD अध्यक्ष का पद संभाला

2009- दिल्ली में राज्य महिला मोर्चा भाजपा की महासचिव

2010- भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य

2012- उत्तरी पीतमपुरा वार्ड से दूसरी बार पार्षद

2015- शालीमार बाग विधानसभा से 11 हजार वोटों से हारीं

2020- शालीमार बाग विधानसभा से साढ़े चार हजार वोटों से हारीं

2022- शालीमार बाग-बी वार्ड से पार्षद चुनी गईं

2025- शालीमार बाग विधानसभा से चुनाव लड़ीं और जीतीं

रेखा गुप्ता, दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं…इससे पहले 1998 के दौरान दिल्ली में बीजेपी की ओर से पहली महिला मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज बनी थी… उस वक्त उनका कार्यकाल महज 52 दिनों का था… जिसके बाद 1998 से 2008 तक कांग्रेस की तरफ से शीला दीक्षित महिला मुख्यमंत्री रहीं… ब्यूरो रिपोर्ट चैनल 4 न्यूज इंडिया…

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

1 hour ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

1 hour ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago