DELHI: हरियाणा ने दिल्ली को दिए तीन मुख्यमंत्री, सुषमा स्वराज, अरविंद केजरीवाल, रेखा गुप्ता

DELHI: हरियाणा ने दिल्ली को दिए तीन मुख्यमंत्री

हरियाणा प्रदेश ने दिल्ली को तीसरा सीएम दे दिया है। और दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता ने पद और गोपनियता की शपथ ले ली है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का परिवार हरियाणा में जींद जिले से संबंध रखता है। इससे पहले सुषमा स्वराज और अरविंद केजरीवाल का भी नाता हरियाणा से रहा है। और दोनों ही दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे हैं. सुषमा स्वराज का जन्म हरियाणा के अंबाला में हुआ,

वहीं अरविंद केजरीवाल हिसार जिले के सिवानी मंडी में जन्में हैं दिल्ली में अभीतक 4 महिला सीएम बनी हैं। जिनमें से सुषमा स्वराज और रेखा गुप्ता का नाता हरियाणा से हैं। जबकि अरविंद केजरीवाल हरियाणा के हिसार ने नाता रखते हैं, सबस पहले बात करते हैं दिल्ली की पूर्व सीएम सुष्मा स्वराज की,

दिल्ली की पूर्व CM सुषमा स्वराज

    दिल्ली की पूर्व CM सुषमा स्वराज
• अंबाला कैंट में 14 फरवरी 1952 को जन्म हुआ था
• अंबाला में SD कॉलेज से संस्कृत और पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन की
• चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की, राजनीति में एंट्री हुई
• 13 जुलाई 1975 को शादी हुई, 1977 में अंबाला कैंट से विधानसभा चुनाव जीता
• चौधरी देवीलाल की सरकार में सबसे युवा मंत्री बनीं, तब उनकी उम्र 25 साल थी
• 1998 में दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं, 52 दिन ही इस पद पर रह सकीं
• अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री, मोदी सरकार में विदेश मंत्री रहीं
• 67 की उम्र में 6 अगस्त 2019 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया

वहीं बात करें, दिल्ली की राजनीति का मुख्य चेहरा रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का जन्म भी हरियाणा के जिले हिसार की सिवानी मंडी में हुआ था। साल 2011 में अरविंद केजरीवाल ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के साथ मिलकर जन लोकपाल विधेयक को लागू करने की मांग करते हुए, इंडिया अगेंस्ट करप्शन ग्रुप का गठन किया। और 16 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में अन्ना हजारे के साथ भूख हड़ताल पर बैठ गए। ये आंदोलन 28 अगस्त तक चला। अन्ना हजारे के बाद अरविंद केजरीवाल इस आंदोलन का प्रमुख चेहरा बनकर उभरे.

अरविंद केजरीवाल ने 24 नवंबर 2012 को आम आदमी पार्टी बनाई। 2013 में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा और अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हरा दिया। इन चुनाव में आम आदमी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था, लेकिन कांग्रेस ने बाहर से समर्थन किया, जिसके दम पर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में सरकार बनाई। लेकिन, 49 दिनों में ही सरकार गिर गई और करीब एक साल बार फिर 2015 में पार्टी ने 67 सीटें जीतीं। केजरीवाल दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। 2020 के विधानसभा चुनाव में 62 सीटें जीतीं और केजरीवाल तीसरी बार मुख्यमंत्री बने।

 

दिल्ली की पूर्व CM सुषमा स्वराज

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
जन्म: 16 अगस्त 1968
जन्म स्थान : सिवानी, हरियाणा
माता-पिता : गोविंद राम केजरीवाल, गीता देवी
पत्नी : सुनीता
शादी : नवंबर 1995
बच्चे : बेटा पुलकित और बेटी हर्षिता
शिक्षा : कैंपस स्कूल, क्रिश्चियन मिशनरी स्कूल, हरियाणा

 अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक सफर
• 1989 में IIT खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में B.TECH
• 1995 में अरविंद केजरीवाल ने UPSC एग्जाम पास किया
राजनीतिक जीवन
• 2011 में इंडिया अगेंस्ट करप्शन बनाया
• 24 नवंबर 2012 को आम आदमी पार्टी का गठन किया
• 2013 में AAP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा और अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की पूर्व CM शीला दीक्षित को हराया
• 2015 में विधानसभा चुनाव में AAP ने 67 सीटें जीतीं। अरविंद केजरीवाल ने दूसरी बार CM पद की शपथ ली
• 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में भी केजरीवाल की AAP ने 70 में से 62 सीटें जीतीं। केजरीवाल तीसरी CM बनें

वहीं, बात करें दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता की, तो उनका जन्म 19 जुलाई 1974 को हुआ था। उनका परिवार हरियाणा के जींद में रहता था। रेखा गुप्ता के पिता बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर थे, उनका दिल्ली में ट्रांसफर हो गया, तो उनके परिवार को दिल्ली में शिफ्ट होना पड़ा। रेखा गुप्ता की स्कूली पढ़ाई दिल्ली में ही हुई। उन्होंने दिल्ली के ही दौलत राम कॉलेज से बीकॉम किया। इसके बाद LLB की पढ़ाई भी उन्होंने दिल्ली से ही की। उन्होंने कुछ समय तक वकालत भी की।

रेखा गुप्ता कॉलेज टाइम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी हैं। रेखा गुप्ता के पति मनीष स्पेयर पार्ट का बिजनेस करते हैं। रेखा गुप्ता ने इससे पहले भी दो बार विधानसभा चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें दोनों बार हार मिली। लेकिन, 2025 में रेखा गुप्ता पहली बार विधायक का चुनाव जीतीं, और सीएम बनी.

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

    कौन हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री?
नाम- रेखा गुप्ता
जन्म- 19 जुलाई 1974
जन्म स्थान- जींद, हरियाणा
पति- मनीष गुप्ता
शिक्षा- B.Com., LLB, MBA

   रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर
1994-95- दिल्ली के दौलत राम कॉलेज में स्टूडेंट विंग की सचिव

1995-96- दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) की सचिव नियुक्त

1996-97- दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) की अध्यक्ष

2003-04- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा दिल्ली की सचिव

2004-06- भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव

2007- दिल्ली के उत्तरी पीतमपुरा वार्ड से पार्षद, भाजपा महिला मोर्चा की राज्य महासचिव

2007-09- महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति MCD अध्यक्ष का पद संभाला

2009- दिल्ली में राज्य महिला मोर्चा भाजपा की महासचिव

2010- भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य

2012- उत्तरी पीतमपुरा वार्ड से दूसरी बार पार्षद

2015- शालीमार बाग विधानसभा से 11 हजार वोटों से हारीं

2020- शालीमार बाग विधानसभा से साढ़े चार हजार वोटों से हारीं

2022- शालीमार बाग-बी वार्ड से पार्षद चुनी गईं
2025- शालीमार बाग विधानसभा से चुनाव लड़ीं और जीतीं

हमने आपको इस लेख में दिल्ली के उन मुख्यमंत्रियों के बारे में बताया, जिनका हरियाणा से खास नाता रहा है। इसका मतलब ये कहना गलत नहीं होगा कि, दिल्ली की सियासत से हरियाणा का खास नाता है।

Abhishek Saini

वर्तमान में मैं 4Iconic Media Group में पिछले तीन वर्षों से न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों के अनुभव के साथ संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सुदर्शन न्यूज से की, जिसके बाद A2Z न्यूज चैनल, जनता टीवी, MH1 न्यूज सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। समाचार संपादन, कंटेंट प्लानिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूजरूम मैनेजमेंट में व्यापक अनुभव हासिल किया है। लेखन मेरा जुनून है और निष्पक्ष, प्रभावशाली तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा हूं। मीडिया जगत में अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर लगातार नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा हूं।

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

10 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

10 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

11 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

14 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

14 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

14 hours ago