Realme P4s 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म, 8000mAh बैटरी समेत मिलेंगे धांसू फीचर्स

 नई दिल्ली
 Realme P4s 5G अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगा, कंपनी ने बुधवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की है। अपकमिंग हैंडसेट ब्रांड के नए P-सीरीज लाइनअप में सबसे नया मॉडल होगा, जिसमें पहले से Realme P4, Realme P4 Lite, Realme P4x और Realme P4 Pro 5G शामिल हैं। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास फीचर्स से पर्दा उठा दिया है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट मिलेगा और ये 8,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा।

Realme P4s 5G की भारत में लॉन्च डेट
एक प्रेस नोट में कंपनी ने बताया कि Realme P4s 5G का भारत में लॉन्च 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे तय किया गया है। टीजर इमेज से साफ हुआ है कि ये ग्रीन और बेज-ब्राउन कलर ऑप्शन्स में आएगा। हालांकि कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Realme की ऑफिशियल वेबसाइट और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Realme P4s 5G में Samsung M14 डिस्प्ले मिलना कन्फर्म हो चुका है, जो 1,272 × 2,772 पिक्सल रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। कंपनी का दावा है कि ये 6,500 nits की पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगा और HDR10+ के साथ Netflix HDR कंटेंट को सपोर्ट करेगा। इस डिस्प्ले पैनल को लेकर दावा है कि ये 26 प्रतिशत बेहतर ल्यूमिनस एफिशिएंसी और 50 प्रतिशत ज्यादा स्क्रीन लाइफस्पैन देता है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट दिया जाएगा, जिसके साथ एक डेडिकेटेड HyperVision+ AI चिप भी मिलेगी। ये AI चिप ग्राफिक्स-इंटेंसिव टास्क्स और गेमिंग को आसानी से हैंडल करेगी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme P4s 5G में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का डुअल AI कैमरा मिलेगा। फोन को डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP66 + IP68 + IP69 की तगड़ी रेटिंग मिली है। अपकमिंग हैंडसेट में 8,000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कन्फर्म है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज पर 3 दिनों तक का बैकअप दे सकती है।

पिछले लीक्स के मुताबिक, Realme P4s 5G चार रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB + 128GB, 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB में पेश किया जा सकता है।

 

Rupesh Jha

Share
Published by
Rupesh Jha

Recent Posts

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में नवरात्र पर ऑटोमोबाइल बाजार में जोरदार तेजी, 9 हजार वाहन होंगे डिलीवर

नई दिल्ली नवरात्र में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के ऑटोमोबाइल बाजार में जोरदार तेजी आई…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट को ‘बिन मांगी सलाह’ देना पड़ा भारी, निचली अदालत के जज से मांगा स्पष्टीकरण

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत के एक जज के रवैये पर कड़ी नाराजगी…

1 hour ago

मक्का पैक्ट से दूर हुआ मिस्र: पीएम मोदी से मुलाकात के बाद भारत के पक्ष में बड़ा फैसला

नई दिल्ली  तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब के मक्का पैक्ट में मिस्र के भी शामिल…

1 hour ago

तमिलनाडु में सियासी घमासान तेज, विजय ने स्टालिन पर लगाए महिला उम्मीदवार पर अभद्र टिप्पणी के आरोप

चेन्नई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने डीएमके प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: स्टार शूटर नीरू ढांडा बनीं समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक

नई दिल्ली जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत का…

2 hours ago

भारत की माइक्रो मिसाइल ‘ज्वाला’ की तैयारी तेज, दो रॉकेट मोटर्स का टेस्ट सफल

 नई दिल्ली भारत की निजी रक्षा कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने ज्वाला माइक्रो-मिसाइल कार्यक्रम के…

2 hours ago