Rameshwaram Cafe Blast : हिंदू नाम रखकर ठहरे थे आरोपी, कोलकाता होटल का आया वीडियो सामने

Rameshwaram Cafe Blast Case: रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में 42 दिनों की जांच के बाद, NIA ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों में मुसाविर हुसैन शाजिब और अब्दुल मथीन ताहा का नाम है. सूत्रों ने कहा, दोनों केवल गेस्टहाउस और निजी लॉज में रुके थे जहां वेरिफिकेशन नहीं किया जाता है.

सूत्रों ने कहा कि ‘यह ख़ुफ़िया एजेंसियों और एनआईए के लिए एक महत्वपूर्ण विकास है. उन्होंने 42 दिनों तक एक पैटर्न का पालन किया जिस पर एजेंसियां नज़र रख रही थीं.’ बाद में एक अदालत ने केंद्रीय एजेंसी को दोनों व्यक्तियों की तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड दी. आरोपी कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के तीर्थहल्ली के रहने वाला है. अधिकारियों ने कहा कि शाजिब ने कैफे में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (ID) रखा था और ताहा विस्फोट की योजना बनाने और उसे अंजाम देने का मास्टरमाइंड था.

शाजिब और ताहा की गिरफ्तारी के एक दिन बाद दोनों आरोपियों का नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. दोनों को एक गेस्ट हाउस में चेक करते देखा जा सकता है, जो कि कोलकाता के एकबालपुर में स्थित है. शाजिब और ताहा ने 25 मार्च को इस गेस्ट हाउस में चेक इन किया और तीन दिनों तक वहां रुके. उन्होंने कर्मचारियों को बताया था कि वे कर्नाटक और महाराष्ट्र के पर्यटक हैं.

बेंगलुरु कैफे विस्फोट के पीछे का मास्टरमाइंड कहे जाने वाले अब्दुल मथीन ताहा ने आवास के लिए विभिन्न स्थानों पर उपनाम के रूप में हिंदू नामों का भी इस्तेमाल किया था. यहां तक कि आरोपी के लिए वांटेड पोस्टर में भी लिखा था कि ‘वह हिंदू पहचान दस्तावेजों का उपयोग कर रहा है. गिरफ्तारी से पहले दोनों पिछले चार दिनों से न्यू दीघा के एक लॉज में रह रहे थे. उन्होंने बंगाल में कई स्थान बदल लिये थे. शाजिब ने कोलकाता के दो होटलों में महाराष्ट्र के पालघर के यशा शाहनवाज पटेल के फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया था. जबकि ताहा ने एक होटल में कर्नाटक के विग्नेश बीडी और दूसरे में अनमोल कुलकर्णी जैसे नकली नामों का इस्तेमाल किया था. रिपोर्ट के अनुसार, फिर दूसरे होटल में, उन्होंने क्रमशः झारखंड और त्रिपुरा के रहने वाले संजय अग्रवाल और उदय दास की पहचान ली.

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

28 minutes ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

10 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

11 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

12 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

12 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago