रविवार सुबह-सुबह जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में मूसलाधार बारिश और बादल फटने से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन जैसे घटनाएं हुई। वहीं, इस आपदा में तीन लोगों की मौत हो गई। सड़कों, मकानों और दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि, इस भीषण आपदा में 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
बता दें कि, भूस्खलन और बादल फटने से 250 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। यह राजमार्ग कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों को जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता है। नाशरी से बनिहाल के बीच तकरीबन दर्जनभर जगहों पर पहाड़ियों से मलबे गिरने से रास्ता बंद हो गया है जिससे सैकड़ों वाहन फंस गए है।
रामबन में बादल फटने के बाद भारतीय सेना ने राहत अभियान शुरू कर दिया है। वहीं, नेशनल हाईवे 44 पर फंसे यात्रियों को खाना, मेडिकल हेल्प और शल्टर प्रदान करने के लिए क्यूआरटी तैनात की गई है। जबकि, सेना के 8 टुकड़ियां स्टैंडबाय पर है और निकासी भी जारी है। वहीं, ऐसा बताया जा रहा है कि सड़क से मलबा हटाने और यातायात को फिर से बहाल करने में 48 घंटों का समय लग सकता है।
वहीं, सीरी बगना गांव में बादल फटने की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, गांव के एक निकासी ने बताया कि, सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर बादल फटने की जोरदार आवाज सुनाई दी उसके तुरंत बाद ही चीख-पुकार मच गई।
धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश अब जानलेवा साबित हो…
नई दिल्ली कल 3 अगस्त को 10 कंपनियां शेयर बाजार में एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा…
नई दिल्ली भारतीय बैडमिंटन की नई सनसनी तन्वी शर्मा ने अपने करियर की सबसे बड़ी…
भोपाल NITTTR भोपाल में भारत सरकार के “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान” के…
छुई खदान. शहीद नगरी के नाम से प्रसिद्ध और कभी ‘पान की नगरी’ के रूप…
रायपुर. अनूपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्रा. लि. द्वारा आयोजित “जोहार जगन्नाथ” कार्यक्रम के अंतर्गत श्रद्धालुओं द्वारा…