राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना जताई जा रही है। वहीं, इस साल गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को बीते तीन सालों में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा है।
इतना ज्यादा न्यूनतम तापमा साल 2022 में रिकॉर्ड किया गया था तब पारा 26.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग ने सोमवार (21 अप्रैल) को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। राष्ट्रीय राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…