स्पोर्ट्स

मुंबई ने लगाई जीत की हैट्रिक, रोहित-सूर्या ने खेली धमाकेदार पारी

आईपीएल 2025 में रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 9 विकेट से करारी हार दी। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 176 रन बनाए जिसके जवाब में मुंबई ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार की तूफानी पारी के दम पर 16वें ओवर में ही मुकाबला जीत लिया।

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। चेन्नई की शुरूआत अच्छी नहीं रही। चौथे ही ओवर में सीएसके को रचिन रविंद्र का विकेट गंवाना पड़ा। इसके बाद 17 साल के आयुष म्हात्रे में कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने 32 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उन्हें दीपक चाहर ने आउट किया और अगले ही ओवर में शेख रशीद भी चलते बने। हालांकि, शिवम दुबे और रविंद्र जडेजा के बीच शानदार साझेदारी हुई।

शिवम दुबे में 32 गेंदों पर 50 रनों की बेहतरीन पारी खेला। बुमराह ने 17वें ओवर में शिवम दुबे को आउट किया। इसके बाद माही बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने 6 गेंदों में 4 रन बनाए लेकिन बुमराह ने उन्हें भी आउट कर दिया। वहीं, दूसरे छोर पर खड़े जडे़ा ने अर्धशतक पारी खेला। सीएसके ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 177 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरूआत काफी अच्छी रही। रयान रिकल्टन और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की। 7वें ओवर में रिकल्टन ने जडेजा को आउट किया। इसके रोहित शर्मा और सूर्यकुमार के बीच शानदार साझेदारी हुई। दोनों ने ही सीएसके के गेंदबाजों को खूब पिटाई की। वानखेड़े में चौकों-छक्कों की बरसात हुई। दोनों ने ही तूफानी अर्धशतक लगाया।

रोहित शर्मा ने 45 गेंदों में नाबाद 76 रनों की पारी खेली जबकि, सूर्या ने 30 गेंद में 68 रनों की तूफानी पारी खेली। मुंबई ने 16वें ओवर में ही चेन्नई के 177 रनों के लक्ष्य को आसानी से चेज कर लिया। इस जीत के साथ मुंबई ने जीत की हैट्रिक की है।

admin

Recent Posts

CG: धमतरी में एनीकट में बहे मछुआरे का शव बरामद, मासूम समेत 2 की तलाश जारी

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश अब जानलेवा साबित हो…

2 hours ago

3 अगस्त को 10 कंपनियां होंगी एक्स-डिविडेंड, निवेशकों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली  कल 3 अगस्त को 10 कंपनियां शेयर बाजार में एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा…

2 hours ago

तन्वी शर्मा ने जीता ताइपे ओपन खिताब, 17 साल बाद रचा इतिहास

नई दिल्ली भारतीय बैडमिंटन की नई सनसनी तन्वी शर्मा ने अपने करियर की सबसे बड़ी…

2 hours ago

NITTTR भोपाल में नशामुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं ने जागरूकता दौड़ लगाई

 भोपाल NITTTR भोपाल में भारत सरकार के “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान” के…

2 hours ago

CG के छुईखदान के पान को मिला नया बाजार, अब देशभर में बिखरेगी इसकी खुशबू

छुई खदान. शहीद नगरी के नाम से प्रसिद्ध और कभी ‘पान की नगरी’ के रूप…

2 hours ago

Raipur में भगवान जगन्नाथ के श्रीचरणों में श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं समर्पित

रायपुर. अनूपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्रा. लि. द्वारा आयोजित “जोहार जगन्नाथ” कार्यक्रम के अंतर्गत श्रद्धालुओं द्वारा…

2 hours ago