Uncategorized

राम रहीम की बढ़ गई मुश्किलें, पंजाब सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की मुश्किलें बढ़ गई है।  रेप और हत्या के मामले में सजा काट रहे राम रहीम के खिलाफ पंजाब सरकार ने 2015 के तीन बेअदबी के मामलों पर मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। बता दें कि, बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से राम रहीम के खिलाफ मुकदमा चलाने पर लगाए गए स्टे को रोक दिया था। जिसके बाद पंजाब सरकार ने मुकदमा चलाने की इजाजत दे दी है।

जानिए क्या है वो तीन मामले ?

आपको बता दें कि, पहला मामला 1 जून 2015 को फरीदकोट के बुर्ज जवाहर सिंह वाला गांव में गुरुद्वारा से गुरु ग्रंथ साहब की बीड़ चोरी होने का है। दूसरा मामला फरीदकोट में ही बरगाड़ी में 24 और 25 सितंबर 2015 को सिख धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाए जाने का है और तीसरा मामला 12 अक्टूबर 2015 को बरगाड़ी में गुरु ग्रंथ साहब की चोरी हुई बीड़ के अंग (पन्ने) फाड़े और बिखरे हुए पाए जाने का है।

बता दें कि, राम रहीम 2 अक्टूबर को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में सुनारियां जेल से बाहर लाया गया और अभी वो फिलहाल यूपी के बरनावा आश्रम में रह रहा है। वहीं, अब फरीदकोट की अदालत में उन पर ट्रायल चलेगा। भविष्य में जरूरत पड़ी तो उससे पूछताछ भी की जा सकती है। सरकार ने यह फैसला उस समय लिया है, जब करीब चार दिन पहले पंजाब सरकार द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बेअदबी से जुड़े मामलों की सुनवाई से पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा लगाई स्टे हटा दी थी। साथ ही इस मामले में डेरा प्रमुख को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब तलब किया था।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago