Uncategorized

IND VS NZ: ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट आया सामने, क्या खेलेंगे दूसरा टेस्ट ?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर को पुणे में खेला जाएगा। वहीं, इस बीच भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक अपडेट सामने आया है। बेंगलुरु टेस्ट के दौरान पंत को घुटने में चोट लगी जिसके बाद ध्रुव जुरेल ने कीपिंग करते हुए दिखे थे। अब सवाल उठ रहे है क्या ऋषभ दूसरे टेस्ट में खेलेंगे या नहीं?

खबरों के मुताबिक, ऋषभ पंत रिकवर हो चुके है। उन्हें घुटने के दर्द से राहत मिल चुकी है। बता दें कि, घुटने की चोट के कारण पंत ने कीपिंग नहीं की लेकिन बल्लेबाजी करने वो जरूर उतरे थे। भारत की दूसरी पारी में उन्होंने 99 रनों की शानदार पारी भी खेली। हालांकि, बल्लेबाजी के दौरान रन दौड़ने में परेशानी हो रही थी। बता दें कि पंत के उसी घुटने पर चोट लगी थी, जिसका कार एक्सीडेंट के बाद ऑपरेशन हुआ था।

बेंगलुरु टेस्ट के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पंत की इंजरी पर बात करते हुए कहा, “उनके पैर का बड़ा ऑपरेशन हुआ था। हम सब जानते हैं कि वह कहां से गुजरे हैं. यह जरूरी है कि हम इस बारे में थोड़ा सावधान रहें कि वह कहां है और वह हमारे लिए क्या है. जब वह बैटिंग कर रहा था, तो सहज होकर नहीं भाग रहा था।”

इसके आगे रोहित शर्मा ने विकेटकीपिंग को लेकर कहा, “जब आप कीपिंग कर रहे होते हैं, तो आपको हर गेंद पर अपने घुटने के साथ बैठना होता है। हमने सोचा कि उनके लिए अंदर रहना और अगले मैच के लिए 100 प्रतिशत फिट होना ठीक होगा।”

admin

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

3 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

4 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

5 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

5 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

5 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

6 hours ago