Uncategorized

Ram mandir: 2025 में नहीं होगा तैयार RAM MANDIR ? मंदिर निर्माण के लिए नहीं मिल रहे मजदूर !

Ram mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है लेकिन मंदिर निर्माण में अभी भी कई तरह की बाधा आ रही है। भवन निर्माण समिति के मुताबिक राम मंदिर में लगभग 200 से ज्यादा मजदूरों की कमी है तो वहीं राम मंदिर के प्रथम तल पर लगे पत्थर में भी कमी पाई गई है। गौरतलब है कि राम मंदिर के प्रथम तल पर कुछ पत्थर कमजोर लगे हैं जिन्हें निकालकर उनकी जगह दूसरे पत्थर लगाए जाएंगे। कुछ जगहों पर पत्थर हटाकर मकराना के पत्थर लगाए जाएंगे।

वहीं, इन दिनों अयोध्या में भवन निर्माण समिति की बैठक चल रही है। राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर के निकट जूता और चप्पल रखने के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है और इसी हफ्ते से वहां पर निर्माण कर भी शुरू हो जाएगा। इसके अलावा आज की बैठक में प्रमुख रूप से कई बिंदुओं पर चर्चा हुई है. राम मंदिर का पूरी तरह से निर्माण अब जून-2025 तक नहीं हो पाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि फर्स्ट फ्लोर पर लगे कुछ पत्थर कमजोर दिख रहे हैं, उनकी मोटाई कम है। उनकी जगह अब मकराना पत्थर लगाए जाएंगे इसके साथ ही 200 मजदूर कम पड़ गए हैं, इसलिए निर्माण में देरी हो रही है।

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

49 minutes ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

2 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

3 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

23 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

24 hours ago