Uncategorized

राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित… सभापति का कांग्रेस को जवाब, ‘आप लोगों को पीड़ा होता है इस कुर्सी पर एक किसान का बेटा कैसे बैठा है’

संसद का शीतकालीन सत्र जारी है। वहीं, राज्यसभा में शुक्रवार को जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। भारी हंगामे को देखते हुए राज्यसभा की कार्यवाही को सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। वहीं, सभापति जगदीप धनखड़ और कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच तीखी नोंक-झोक हुई।

उन्होंने विपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि, आपको एक का बेटा बर्दाशत नहीं हो रहा है। इस पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने जवाव दिया और कहा कि, आप किसान के बेटे है तो मैं भी मजदूर का बेटा हूं।

बता दें कि, राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा को देखते हुए सभापति जगदीप धनखड़ विपक्ष पर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि, मैंने आपको बहुत बर्दाशत किया है लेकिन आपको किसान का बेटा बर्दाशत नहीं हो रहा है। कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभापति पर एक बार फिर से पक्षपात का आरोप लगाया और कहा कि, आप बीजेपी सांसदों को बोलने का मौका दे रहे है लेकिन कांग्रेस को नहीं… हम यहां आपकी तारीफ सुनने नहीं आए है।

राज्यसभा में हंगामे के बीच सभापति जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस से कहा, “आप लोगों को 24 घंटे एक ही काम है। आप लोगों को पीड़ा होती है कि इस कुर्सी पर एक किसान का बेटा कैसे बैठा है। मैं देश के लिए जान दे दूंगा लेकिन झुकूंगा नहीं।”

बता दें कि, राज्यसभा में आज एक बार फिर से अविश्वास प्रस्ताव का मुद्दा उठा जिस पर बीजेपी सांसद राधा मोहन अग्रवाल ने कांग्रेस के इस कदम की निंदा की और कहा कि ये नोटिस के खिालफ है। 14 दिनों का नोटिस देना जरूरी है।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

17 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago