राजमाता माधवी राजे सिंधिया का आज अंतिम संस्कार, दर्शन को जय विलास पैलेस पहुंचे हजारों लोग..

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां स्व. माधवी राजे सिंधिया का पार्थिव शरीर ग्वालियर पहुंच गया है. उन्हें श्रद्धांजलि देने लोगों की भारी भीड़ जमा है. माधवी राजे सिंधिया पिछले तीन महीने से दिल्ली एम्स में भर्ती थीं. वे कुछ समय से वेंटिलेटर पर थीं. उनका यहां सेप्सिस के साथ निमोनिया का इलाज चल रहा था. उनका अंतिम संस्कार कल यानी 16 मई को शाम 5 बजे होगा. उनके निधन पर प्रदेश की राजनीति से जुड़े कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि कई हस्तियां उमड़ पड़ी हैं.

स्व. माधवी राजे के पार्थिव शरीर को दोपहर 12:30 से 2:30 बजे अंतिम दर्शन के लिए ग्वालियर में उनके महल में रखा जाएगा. दोपहर 3.30 बजे महल से उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी. शाम 5 बजे सिंधिया छतरी पर राजमाता का अंतिम संस्कार होगा. अंतिम संस्कार में तीन राज्यों के मुख्यमंत्री और कई राज परिवार शामिल होंगे. राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु सहाय भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. उनके अलावा नेपाल, कश्मीर, बड़ौदा, धौलपुर राजपरिवार के सदस्य भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. छतरी पर अंतिम संस्कार में 20 हजार लोग शामिल होंगे.

ग्वालियर से पहले माधवी राजे का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सिंधिया के दिल्ली आवास पर रखा गया था. यहां पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. उनके साथ-साथ कांग्रेस के सांसद विवेक तंखा ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी थी.

 

राजमाता माधवी राजे सिंधिया के अंतिम यात्रा में दो दर्जन से अधिक छोटी-बड़ी रियासतों के राज परिवारों से जुड़े सदस्य भाग लेने पहुंचेंगे. इसके साथ ही, MP सीएम डॉ मोहन यादव, छत्तीसगढ़ CM विष्णु साय और राजस्थान CM भजनलाल शर्मा सहित अनेक मंत्री अंत्येष्ठि में शामिल होंगे. वहीं, चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने आज बाजार बंद रखने का ऐलान किया है.

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

53 minutes ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

1 hour ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago