75 साल का दूल्हा और 60 साल की दुल्हन.. बेटी ने करवाई पिता की दूसरी शादी!

Mahisagar : 75 साल के सायबा भाई डामोर और 60 साल की कंकु बेन परमार की शादी ने गुजरात के महिसागर जिले में खानपुर तालुका के अमेठी गांव में खुशियों की रंगोली भर दी है। यह शादी इसलिए भी खास है क्योंकि यह सायबा भाई की दूसरी शादी है, और उनकी बेटी ने ही इस अनोखी शादी को सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न करवाया है।

पहली पत्नी के निधन के बाद बेटी बनी सहारा:

सायबा भाई डामोर की पहली पत्नी का साल 2020 में निधन हो गया था। वहीं, कंकु बेन के पति का भी पहले ही निधन हो चुका था। दोनों बुजुर्ग पहले से ही एक दूसरे को जानते थे और अब उन्होंने जीवनसाथी बनने का फैसला किया। सायबा भाई की एक ही बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है। ऐसे में बुढ़ापे में पिता की सेवा करने के लिए परिवार में कोई नहीं था। बेटी और दामाद ने पिता को अकेलापन दूर करने और जीवन में खुशियां लाने के लिए यह अनोखा कदम उठाया।

गांव में जश्न का माहौल:

इस अनोखी शादी में पूरा गांव शामिल हुआ। 75 साल के दूल्हे सायबा भाई डीजे की धुन पर नाचते हुए नजर आए। वहीं, 60 साल की दुल्हन कंकु बेन भी खुशी से झूम उठीं। गांव की महिलाओं सहित हर उम्र के लोग इस शादी में शामिल होकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दे रहे थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो:

सायबा भाई और कंकु बेन की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस अनोखी प्रेम कहानी और बेटी के पिता के प्रति समर्पण की सराहना कर रहे हैं। यह शादी वाकई में साबित करती है कि प्यार और खुशी की कोई उम्र नहीं होती।

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

1 hour ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

1 hour ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago