स्पोर्ट्स

राजस्थान रॉयल्स को IPL से पहले झटका, ये बड़ा खिलाड़ी अभी भी अनफिट

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) की शुरूआत 22 मार्च से होगी। पहला मुकाबला केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाएगा लेकिन टुर्नामेंट के शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए बूरी खबर सामने आई है। उनके कप्तान संजू सैमसन पहले तीन मैच नहीं खेल पाएंगे। आईपीएल 2025 में राजस्थान अपने अभियान की शुरूआत 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगी। संजू की गैरमौजूदगी में रियान पराग टीम की कमान संभालेंगे।

बता दें कि, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच के दौरान उंगली में चोट लग गई थी। वहीं, चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले उन्होंने सर्जरी करवाई थी लेकिन बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई ने संजू को अभी तक विकेटकीपिंग करने के लिए क्लीन चिट नहीं दी है।

वहीं, संजू की गैरमौजूदगी में टीम की कमान रियान पराग संभालेंगे। वो आईपीएल के इतिहास में किसी फ्रेंचाइजी टीम की कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। राजस्थान रॉयल्स ने र‍ियान पराग को कप्तानी देने के फैसले पर कहा, ‘राजस्थान रॉयल्स द्वारा रियान को कप्तानी सौंपने का निर्णय, उनके नेतृत्व में फ्रेंचाइजी के विश्वास को दर्शाता है, उन्होंने असम के घरेलू कप्तान के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान अपनी स्किल्स को दर्शाया है. वर्षों से रॉयल्स सेटअप का एक महत्वपूर्ण सदस्य होने के नाते, टीम की उनकी समझ टीम को लेकर शानदार है।’

आपको बता दें कि, संजू सैमसन शुरूआती मुकाबलों में नहीं खेलेंगे तो टीम में विकेटकीपिंग ध्रुव जुरेल करेंगे। उनको फ्रेंचाइजी ने 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। टीम में कोई अन्य विकेटकीपर-बल्लेबाज नहीं है।

ये भी पढ़ें:

सुबह-सुबह मंदिरों को गिराने पहुंची DDA की टीम, स्थानीय लोगों ने मचा दिया हंगामा !

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

17 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago