जयपुर: राजस्थान में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने राज्यव्यापी एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। एक दिन चले इस विशेष अभियान में पुलिस की 2,961 टीमों ने 17,049 संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 7,744 अपराधियों और असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया।
12 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी अभियान में शामिल
राज्यभर में चलाए गए इस अभियान में 12,151 पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस टीमों ने पहले से चिन्हित संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की। अभियान का फोकस इनामी बदमाशों, हार्डकोर अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों, नशा तस्करों और विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों पर रहा।
पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान 55 इनामी अपराधियों और 354 हार्डकोर अपराधियों, सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों एवं मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया। हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और डकैती जैसे गंभीर मामलों में वांछित 95 आरोपियों को भी पकड़ा गया।
हथियार और नशे से जुड़े मामलों में भी कार्रवाई
अभियान के दौरान आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों में 141 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं आबकारी अधिनियम के तहत 173 आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने इस दौरान 787 नए आपराधिक मामले भी दर्ज किए।
इसके अलावा अदालत से फरार, स्थायी वारंटी और उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। 335 बीएनएसएस के तहत 922 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गोलीबारी और अवैध हथियारों के मामलों में सक्रिय अपराधियों पर भी पुलिस ने कार्रवाई की।
3,283 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई
पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीएनएसएस की धारा 170 के तहत 3,283 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की। अन्य मामलों में भी 1,756 लोगों को हिरासत में लिया गया।
टोंक में सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां
जिलावार कार्रवाई में टोंक जिले में पुलिस की 97 टीमों ने 363 ठिकानों पर दबिश देकर 407 आरोपियों को गिरफ्तार किया। भीलवाड़ा में 330, उदयपुर में 354 और अजमेर में 280 आरोपियों को पकड़ा गया।
इसके अलावा डीग में 291, धौलपुर में 246, हनुमानगढ़ में 241, चूरू में 233, पाली में 226 और अलवर में 207 गिरफ्तारियां हुईं।
जयपुर में भी व्यापक कार्रवाई
राजधानी जयपुर में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कई इलाकों में दबिश दी। जयपुर वेस्ट में 215, जयपुर नॉर्थ में 178, जयपुर ईस्ट में 173, जयपुर साउथ में 142 और जयपुर ग्रामीण में 101 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि आमजन में विश्वास और अपराधियों में कानून का डर कायम रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
एक नजर में
राजस्थान पुलिस का यह अभियान अपराधियों, नशा तस्करों, हिस्ट्रीशीटरों और विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई के तौर पर सामने आया है।
नई दिल्ली इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया. IMC…
जयपुर: राजस्थान में रबी सीजन की बुआई से पहले किसानों को पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण खाद…
जयपुर: राजस्थान में अक्टूबर की गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला…
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। 8 अक्टूबर गुरुवार…
सीकर: राजस्थान के सीकर जिले के नए पुलिस अधीक्षक (SP) संजीव नैन ने पदभार संभालने…
जयपुर: राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 की प्रक्रिया शुरू हो गई…