Rajasthan : चुनाव ड्यूटी में लापरवाही, BMO सहित 2 निलंबित

जिला कलक्टर एवं कलेक्टर पुष्पा सत्यानी ने लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए चुनाव कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर तारानगर के एक बीसीएम सहित दो अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश दिए हैं।

यहां जिला कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के अनुसार तारानगर बीसीएमओ डॉ. चंदनसिंह को बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के मुख्यालय परित्याग किए जाने तथा आवंटित निर्वाचन दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है.

निलंबन काल में इनका मुख्यालय कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी चूरू रहेगा. इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढाणी मेघसर में पदस्थापित अध्यापक रामचंद्र को निर्वाचन दायित्वों में लापरवाही पर निलंबित किया गया है.

निलंबन आदेश के अनुसार विधानसभा क्षेत्र चूरू में चुनाव ड्यूटी में कार्यरत रामचंद्र अध्यापक पीओ 2, मतदान दल संख्या 961 द्वारा मतदान केंद्र 78 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (बांया भाग) सिरसला में शराब पीकर स्थानीय लोगों के साथ दुव्यवहार किया जाना पाया गया.

सेक्टर अधिकारी, पीआरओ तथा मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर कार्मिक रामचंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. निलंबन काल के दौरान इनका मुख्यालय कार्यालय सहायक रिटर्निंग अधिकारी सादुलपुर रहेगा.

admin

Recent Posts

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

19 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

20 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

22 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

22 hours ago

पुतिन ने दिया भारत का साथ, 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, भारत के पास सिर्फ 25 दिन का रिजर्व !

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्‍चे तेल आने का…

23 hours ago

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ?

HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

3 days ago