राजस्थान

राजस्थान: चूरू में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त, मलबे में मिला एक शव

राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र के भानुदा गांव में बुधवार एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फाइटर प्लेन क्रैश हो गया है। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं। बता दें कि, ग्रामीणों की सूचना के अनुसार, आसमान में तेज आवाज के बाद खेतों में आग की लपटें और धुआं उठता देखा गया।

वहीं, मिली जानकारी के मुताबिक मलबे के पास से एक शव बरामद हुआ है जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला है। शव के पहचान की प्रक्रिया स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही है। बता दें कि, जैसे ही हादसे की खबर फैली, रतनगढ़ में हड़कंप मच गया। कलेक्टर अभिषेक सुराना और स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं।

वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि विमान क्रैश के तुरंत बाद खेतों में आग लग गई थी, जिसे ग्रामीणों ने अपनी ओर से बुझाने का प्रयास किया। आगे की जांच जारी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायु सेना (IAF) का एक जगुआर लड़ाकू विमान क्रैश हुआ है. घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गई है

ये भी पढ़ें:

Sambhal: SP सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर लगा जुर्माना, क्यों लगा 1 हजार रुपये का जुर्माना?

admin

Recent Posts

पाकिस्तान में हनुमान अंश को लेकर होने लगी चर्चा, गूगल पर पूछ रहे ये सवाल

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…

12 hours ago

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

1 day ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 day ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 day ago