RAIN: हरियाणा में शुरु हुई बारिश, 17 जिलों में बारिश के आसार, जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, बारिश से फसलों को होगा फायदा।

RAIN: हरियाणा में शुरु हुई बारिश

पूरे उत्तर भारत समेत हरियाणा में भी मौसम एक बार फिर से करवट लेने लगा है। दरअसल, हरियाणा में 27 फरवरी यानी आज से 1 मार्च तक बारिश को सकती है। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि होने की भी चेतावनी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि, हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होंगे। एक पश्चिमी विक्षोभ और दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 27 फरवरी से 1 मार्च तक सक्रिय रहेगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चल सकती हैं। 

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ बताते हैं कि हरियाणा प्रदेश में 27 फरवरी से एक मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के अधिकतर इलाकों में बादल छाए हुए हैं। वहीं, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से अचानक ठंड बढ़ गई थी। अब लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ के असर से अधिकतम तापमान में फिर गिरावट देखने को मिल सकती है

बूंदाबांदी से तापमान में आएंगी गिरावट


इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हरियाणा में आंशिक बादल और मध्यम गति से हवाएं चलने की भी संभावना है। लेकिन एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 27 फरवरी रात से एक मार्च के दौरान हवाओं और गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना बन रही है जिससे तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने ऑरेज अलर्ट किया जारी

वहीं, मौसम विभाग ने जम्मू क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ आंधी-तूफान और भारी वर्षा/बर्फबारी होने के संभावना है। वहीं, पंजाब और हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे), गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि और आंधी तूफान की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेज अलर्ट जारी किया है।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

7 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

17 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago