Categories: Uncategorized

पहाड़ों से मैदान तक आफत की बारिश

उत्तर से लेकर दक्षिण तक पहाड़ों से मैदान तक भारी बारिश ने जबरदस्त तबाही मचा रखी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बादल फटने और तेज बारिश से नदियां उफान पर है। वहीं, केरल के वायनाड में लगातार पांच दिनों से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। गुजरात के वलसाड और नवसारी में तेज बारिश से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और लैंडस्लाइड से कई जिलों में हालात बेहद खराब हो गए है। कुल्लू जिले में बादल फटने के बाद ब्यास नदी उफान पर है जबकि चंडीगढ़-मनाली हाइवे को भारी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश पर अभी आसमानी आफत का खतरा टला नहीं है।

बता दें कि, उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में 23 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हिमाचल के कुल्लू, मंडी और चंबा और उत्तराखंड़ के लिंचोली, भीमबली, घोड़ापड़ाव में बादल फटने के बाद भूस्खलन हुआ है। वहीं, उत्तराखंड के केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान रविवार को लगातार चौथे दिन भी जारी रहा।

वहीं, मौसम विभाग ने कहा कि अभी बारिश से राहत मिलने के अभी कोई आसार नहीं हैं। पहाड़ी राज्यों में अभी बादल फटने और लैंडस्लाइड की घटनाएं हो सकती हैं ऐसे में सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

10 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

20 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago