हरियाणा में बारिश और बाढ़ का कहर
हरियाणा में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है… हथिनीकुंड बैराज में रिकॉर्ड स्तर पर पानी पहुंचने के बाद सभी फ्लड गेट खोलने पड़े हैं… जिससे यमुना और उसकी सहायक नदियों में पानी तेजी से बढ़ रहा है।
राज्य सरकार ने हालात को देखते हुए, हाई अलर्ट जारी कर दिया है और सभी प्रशासनिक तंत्र को आपातकालीन मोड में काम करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री नायब सैनी लगातार बारिश और बाढ़ की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं…
उधर पंचकूला में घग्गर नदी और बरसाती नाले उफान पर हैं। आज सुबह ही पंचकूला में करीब 1 करोड़ रुपए की लागत से बना पुल पानी में बह गया। इसके अलावा छामला गांव में नाले पर बना पुल डूब गया। हालात को देखते हुए प्रशासन ने जिले के तीन ब्लॉकों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं।
जबकि यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज पर आज सुबह पानी का स्तर 3 लाख 29 हजार क्यूसेक दर्ज किया गया। ये इस मानसून सीजन का सबसे ऊंचा स्तर है। इससे पहले रात 2 बजे एक लाख पांच हजार क्यूसेक पानी आया था।
तेजी से बढ़ते स्तर को देखते हुए बैराज के सभी फ्लड गेट खोल दिए गए हैं। प्रशासन ने सायरन बजाकर यमुना किनारे के गांवों को सचेत किया है और लोगों को नदी से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है। साथ ही दिल्ली सरकार को भी अलर्ट कर दिया गया है कि निचले इलाकों को खाली कराया जाए, क्योंकि यमुना का पानी वहां घुस सकता है।
वही अंबाला, रेवाड़ी, झज्जर, पंचकूला और कुरुक्षेत्र के पिहोवा इलाके में भारी बारिश दर्ज की गई। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जताया है कि, आज दिनभर पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल और जींद में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
वहीं, कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना भी है। मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक पूरे प्रदेश के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
सिरसा जिले के डबवाली उपमंडल के गांव रिसालिया खेड़ा और पक्का में रविवार देर रात दो मकानों की दीवारें गिर गईं। गनीमत रही कि परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। दीवारें बाहर की ओर गिरीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
वहीं, राजपुरा माइनर टूट जाने से करीब 50 एकड़ जमीन में पानी भर गया और खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं। सिरसा के डबवाली क्षेत्र में घग्गर नदी भी खतरे के निशान पर बह रही है।
कैथल जिले के सोंगल गांव में कई घरों में पानी घुस गया है।
लोग अपने घरों से सामान निकालने में जुटे हैं। वहीं नारनौल में एक प्राइवेट स्कूल पानी से भर गया। प्रशासन ने यहां भी राहत दल तैनात किए हैं।
हिसार जिले के बालसमंद क्षेत्र में बासड़ा नहर टूट गई। इस नहर में भाखड़ा से पानी आता है। टूटने से आसपास के गांव बालसमंद, सरसाना और बासड़ा की लगभग 100 एकड़ जमीन जलमग्न हो गई। किसान राजकुमार ने बताया कि नहर टूटने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। पहले ही लगातार बारिश से किसानों की फसलें खराब हो रही थीं, अब ये नुकसान और बढ़ गया है।
गौरतलब ये है कि हथिनीकुंड बैराज से छोड़े पानी के बाद यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत और फरीदाबाद जिलों में अलर्ट है। किनारे बसे गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। वही कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी में अभी 18 हजार क्यूसेक पानी बह रहा है, जो खतरे के निशान से करीब 1 मीटर नीचे है।
अगले दो दिनों में पानी और बढ़ने की संभावना है। SDRF की टीम शाहाबाद में तैनात कर दी गई है। अंबाला में टांगरी नदी फिलहाल इस नदी में 10 हजार क्यूसेक पानी बह रहा है। क्षमता 15 हजार क्यूसेक है। पिछले सप्ताह इसमें 36 हजार क्यूसेक पानी आ गया था, जिससे कई कॉलोनियां डूब गई थीं। अभी स्थिति सामान्य है, लेकिन भारी बारिश हुई तो हालात बिगड़ सकते हैं।
इस के अलावा घग्गर नदी लगातार खतरे के निशान पर बह रही है। कैथल के गुहला चीका क्षेत्र में ये नदी 21 फुट पर बह रही है, जबकि खतरे का निशान 23 फुट पर है। सिरसा और पंचकूला में प्रशासनिक टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।
प्रदेश सरकार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। पब्लिक हेल्थ, आपदा प्रबंधन और पुलिस विभाग को चौकसी बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। यमुना और घग्गर किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। SDRF और NDRF की टीमें तैनात की जा रही हैं। साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि वे नदी-नालों के पास न जाएं और अपने पशुओं को भी वहां चराने न ले जाएं।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…
टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…
चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…
Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…
अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…