पंजाब: शंभू बार्डर पर किसान रेल पटरियों पर बैठकर आंदोलन कर रहे हैं, जिसके कारण रेलवे की सेवाएं प्रभावित हैं। रोजाना दर्जनों ट्रेनें रद्द हो रही हैं और बाकी डायवर्ट कर चलाई जा रही हैं।
इसके बावजूद फिरोजपुर मंडल के रेलवे के चैकिंग स्टाफ ने दिए गए टारगेट से ऊपर का जुर्माना वसूला है।
टिकट चैकिंग स्टाफ ने अप्रैल माह में टारगेट से 28% अधिक राजस्व अर्जित किया है। उन्होंने 41,749 यात्री बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करते पाए और उनसे 4.08 करोड़ रुपए राजस्व अर्जित किया।
डी.आर.एम. (फिरोजपुर मंडल) संजय साहू ने बताया कि टिकट चैकिंग स्टाफ को अप्रैल माह में 3.20 करोड़ रुपए का टारगेट दिया गया था।
गौरतलब है कि 17 अप्रैल 2024 से किसान आंदोलन के कारण ट्रेनों की व्यवस्था भी पूरी तरह से गड़बड़ाई हुई है। इसके बावजूद चैकिंग स्टाफ ने बताया कि बिना टिकट के यात्रियों के अलावा रेलवे स्टेशनों पर गंदगी फैलाने वाले 316 यात्रियों को भी पकड़ा गया और उनसे 50,000 रुपए से अधिक जुर्माना वसूला गया।
डी.आर.एम. संजय साहू ने बताया कि फिरोजपुर मंडल में टिकट चैकिंग अभियान जारी रहेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर एक नया मुकाम हासिल कर लिया…
जापान के क्यूशू द्वीप पर मंगलवार को 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप का…
उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 15 वरिष्ठ आईपीएस (IPS)…
सोना और चांदी की कीमतों में लगातार जारी तेजी पर मंगलवार को ब्रेक लग गया।…
उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते…
दिल्ली सरकार ने कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री…