भारत के स्टार ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया के लिए पेरिस ओलंपिक में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है. नाडा ने रविवार 5 मई को इस स्टार पहलवान को डोप टेस्ट ना कराए जाने को लेकर एक्शन लेते हुए सस्पेंड कर दिया. इस कड़े कदम की वजह से बजरंग पूनिया के पेरिस ओलंपिक में खेलने को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है.
बजरंग पूनिया को राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग एजेंसी की तरफ से सस्पेंड कर दिया गया है. नाडा की तरफ से यह फैसला लिए जाने के बाद अब उनके पेरिस ओलंपिक में जाने की उम्मीदों के जोरदार झटका लगा है. डोप सैंपल नहीं देने के लिए बजरंग पूनिया को NADA ने किया सस्पेंड. इस साल मार्च में सोनीपत में हुए ट्रायल के बाद बजरंग पूनिया ने डोप टेस्ट नहीं दिया था. अब अगर उनके उपर लगा यह बैन नहीं हटा तो पेरिस ओलंपिक के लिए होने वाले फाइनल ट्रायल में नहीं ले पाएंगे हिस्सा.
ओलंपिक पदक विजेता बजरंग
भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने भारत के लिए ओलंपिक कांस्य पदक जीता है. टोक्यो में हुए ओलंपिक 2020 में उन्होंने 65 किलो ग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था.
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…