सेक्स स्कैंडल : प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ बड़ा एक्शन, ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी

कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने रविवार को कहा कि अनेक महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है और हासन लोकसभा सीट से राजग के उम्मीदवार को भारत वापस लाने के लिए इंटरपोल की मदद ली जा रही है.
किसी अपराध के संबंध में अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग निकाय द्वारा किसी व्यक्ति की पहचान, स्थान या गतिविधियों के बारे में अपने सदस्य देशों से अतिरिक्त जानकारी एकत्र करने के लिए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया जाता है.

मंत्री ने कहा कि ‘सेक्स स्कैंडल’ की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) इस बात पर फैसला करेगा कि प्रज्वल को कैसे वापस लाया जाए. परमेश्वर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘पहले ही ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है. इंटरपोल सभी देशों को सूचित करेगा और उनका पता लगाएगा.’

मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी के काम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि टीम अपना काम कर रही है और उसने शिकायतों पर कानून के मुताबिक काम किया है. उन्होंने जाहिर तौर पर अपहरण के एक मामले में हिरासत में लिए गए प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना का जिक्र करते हुए कहा कि इसने ‘आरोपी’ को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रज्वल के पिता एवं जद (एस) विधायक एच डी रेवन्ना छेड़छाड़ और अपहरण के आरोपों का सामना कर रहे हैं, जिन्हें एसआईटी ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था. उन्हें उनके बेटे प्रज्वल के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों से जुड़े अपहरण मामले में गिरफ्तार किया गया है. यहां की एक अदालत द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के तुरंत बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.

admin

Recent Posts

यूपी में 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ को मिला नया पुलिस कमिश्नर

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 15 वरिष्ठ आईपीएस (IPS)…

20 minutes ago

सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, एक दिन में हजारों रुपये सस्ता हुआ भाव

सोना और चांदी की कीमतों में लगातार जारी तेजी पर मंगलवार को ब्रेक लग गया।…

48 minutes ago

तेज बारिश से नोएडा मेट्रो स्टेशन के नीचे अचानक गिरा डिवाइडर, एक व्यक्ति घायल

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते…

2 hours ago

कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली सरकार बढ़ाएगी अनुदान, मुफ्त बिजली समेत कई सुविधाएं

दिल्ली सरकार ने कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री…

3 hours ago

माथे पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर संसद पहुंचे पप्पू यादव, एंटी पेपर लीक बिल पर आज संसद में बड़ी चर्चा

संसद का मानसून सत्र जारी है और मंगलवार को एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा…

3 hours ago

संसद में हंगामे के बीच सायोनी घोष का विपक्ष पर हमला, बोलीं- चर्चा से भागना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं

पेपर लीक और शिक्षा सुधार को लेकर संसद में जारी गतिरोध के बीच सांसद सायोनी…

21 hours ago