Categories: बिजनेस

Railway Bonus 2026: क्या कर्मचारियों को मिलेगा ₹41 हजार का बोनस? रेलवे बोर्ड ने बताई सच्चाई

 नई दिल्ली
सरकार रेलवे कर्मचारियों को सालाना 41000 रुपये का बोनस देने जा रही है? सोशल मीडिया पर इस तरह का मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रेलवे बोर्ड का एक लेटर शेयर किया जा रहा है और कहा गया है कि रेलवे प्रोडक्‍ट लिंक बोनस या सालाना बोनस वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सभी कर्मचारियों को देने जा रहा है.

अब रेलवे बोर्ड ने इसपर सफाई दी है और कहा है कि इस तरह कोई भी लेटर उसके द्वारा शेयर नहीं किया गया है. यह पूरी तरह से फर्जी है. 6 अक्‍टूबर की डेट वाले इस लेटर में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार ने 78 दिनों के बराबर वाला प्रोडक्‍ट लिंक बोनस को जारी करने का आदेश दे दिया है. यानी कि रेलवे के सभी कर्मचारियों को 41,149 का बोनस दिया जाएगा.

रेलवे बोर्ड ने नहीं जारी किया लेटर
वहीं 7 अक्‍टूबर को भेजे गए एक लेटर में रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे के जनरल मैनेजरों को कहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये लेटर पूरी तरह फेक है, जिसमें फर्जी सिग्‍नेचर किया गया है. रेलवे ने अलर्ट करते हुए कहा कि यह लेटर गलत है और उसके द्वारा जारी नहीं किया गया है. इस लेटर के तहत जारी किया गया किसी भी तरह का कंटेंट अधिकारिक तौर पर जारी नहीं हुए हैं. रेलवे बोर्ड ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि बोनस को लेकर किसी भी तरह का फैसला नहीं लिया गया है और ना ही किसी भी डॉक्‍यूमेंट के आधार पर भुगतान किया गया है.

रेलवे कर्मचारी बोनस का ऐलान कैसे चेक करें?
रेलवे बोर्ड की ओर से जानकारी देते हुए कहा गया है कि अगर इस तरह की खबर आपके सामने आती है तो आप सबसे पहले रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट और रेलवे के अथोरिटी अधिकारी से बातचीत करके वेरिफाई कर लें. इसके अलावा, आप रेलवे मंत्रालय की वेबसाइट पर भी फैक्‍ट्स की जांच कर सकते हैं.

हर साल रेलवे कर्मचारियों को कितना बोनस मिलता है?
नॉन गैजेट्स वाले कर्मचारियों को प्रोडक्‍ट लिंक बोनस 17,951 रुपये दिया जाता है. यह लिमिट 2014-15 से तय की गई है. रेलवे कर्मचारियों के लिए सलाना बोनस की गणना 7000 रुपये के वेज सीलिंग और 78 दिन के लिए, के आधार पर की जाती है.

बोनस बढ़ाने की मांग
हाल ही में Indian Railways Technical Supervisors’ Association (IRTSA) ने केंद्र सरकार से मांग की है कि उनकी वेज सीलिंग बढ़ाकर 18000 रुपये कर दी जाए और साथ ही लेवल-2 कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता और बढ़ा दिया जाए. IRTSA का  कहना है कि अनस्किल लोगों के लिए 21,000 वेज सीलिंग है. इसलिए 7000 रुपये वेज सीलिंग को बढ़ाकर 18000 रुपये किया जाना चाहिए. बोर्ड ने कहा कि 18000 रुपये के बेसिस पर बोनस को 17,951 रुपये से बढ़ाकर 46,184 रुपये किया जाना चाहिए.

News Desk

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय धनोरा में आयोजित भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में हुए शामिल…

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज कोण्डागांव जिले के ग्राम धनोरा में आयोजित ‘राजराजेश्वर…

5 hours ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. कालीचरण यादव के निधन पर जताया गहरा शोक…..

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रख्यात शिक्षाविद्, साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. कालीचरण यादव…

6 hours ago

महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला: आस्था और लोक संस्कृति का संगम….

रायपुर: छत्तीसगढ़ की समृद्ध धार्मिक आस्था, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक ऐतिहासिक…

6 hours ago

वैणी-भुली योजना से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक संबल, दिसंबर में खातों में आएगी पहली किस्त।

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले धामी सरकार ने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत…

6 hours ago

समाज में बदलाव की शुरुआत खुद से करें शिक्षक : गणेश जोशी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने तक सीमित…

6 hours ago