Haryana
Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज से हरियाणा चुनाव के विजय संकल्प यात्रा की शुरूआत करेंगे। यह यात्रा सुबह 11 बजे अंबाला के नारायणगढ़ विधानसभा से शुरू होगी और कई विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए शाम को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी. इस दौरान उनके साथ उनकी बहन और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होंगी। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस का फोकस प्रदेश की जिताऊ सीटों पर है।
बता दें कि, राहुल गांधी की यह चुनावी रथयात्रा आज यानि 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगी। आज वो यमुनानगर और अंबाला में कुछ और स्थानों का भी दौरा करेंगे। इसके बाद वह साहा और फिर कुरुक्षेत्र जिले का दौरा करेंगे। इस जिले में लाडवा विधानसभा क्षेत्र भी आता है, जहां से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चुनाव लड़ रहे हैं।Haryana
राहुल गांधी की यह यात्रा 7 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। इनमें नारायणगढ़, मुलाना, रादौर, लाडवा, सधौरा, पिपली और कुरुक्षेत्र शामिल हैं। आपको बता दें कि, उन्होंने करनाल के असंध से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की थी।Haryana
आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…
Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…
बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्चे तेल आने का…
HARYANA BUDGET 2026: जानिए किसको क्या मिला ? हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…