Uncategorized

लोकसभा में राहुल गांधी का BJP पर वार, सावरकर की टिप्पणी पर की बात

संसद का शीतकालीन सत्र जारी है और आज लोकसभा में संविधान पर चर्चा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे। वहीं, संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर लोकसभा में बहस हो रही है और पीएम बहस पर जवाब देंगे। बता दें कि, लोकसभा के बाद 16-17 दिसंबर को राज्यसभा में बहस होगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में संविधान पर अपनी टिप्पणी में कहा कि, भारभारतीय संविधान हमारे देश की एकता और विचारधारा का प्रतिनिधित्व करता है, जो महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर और पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचारों से प्रेरित है।

उन्होंने कहा, “संविधान में हमारे देश के विचारों का एक सेट है, जो महादेव, गुरु नानक और बसवन्ना से आया है।” राहुल गांधी ने अपने भाषण में अभय, निडरता, अहिंसा और सत्य के बारे में बात की, जो उन्होंने पिछले कुछ दिनों में उल्लेख किया था। इस दौरान, उन्होंने संसद में भगवान के विभिन्न चित्र भी दिखाए थे।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि, “भारत के संविधान के बारे में सबसे बुरी बात ये है कि इसमें कुछ भी भारतीय नहीं है। ये आपके नेता सावरकर ने कहा था, जिसकी आप पूजा करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, “जब आप संविधान को बचाने की बात करते हैं तो आप अपने नेता सावरकर का मजाक बना रहे हैं। जैसे द्रोणाचार्य ने एकलव्य का अंगूठा काटा वैसे ही आप हिंदुस्तान के लोगों का युवाओं का अंगूठा काट रहे हैं।’

वहीं, राहुल गांधी ने सदन में हाथरस का मुद्दा उठाते हुए कहा कि, “हाथरस में चार साल पहले एक दलित युवती का बलात्कार हुआ । अपराधी बाहर घूम रहे हैं जबकि पीड़ित परिवार क़ैद का जीवन जी रहे हैं, ये संविधान में कहाँ लिखा है? यूपी में संविधान नहीं मनु स्मृति लागू है।”

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

6 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

16 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

17 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

18 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

18 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago