Uncategorized

Railway: कर्मचारी की मौत पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

Railway: रेलवे कर्मचारी की मौत को लेकर राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार और रेल मंत्री को निशाने पर लिया। दरअसल इंजन और एक कोच के बफर के बीच फंस जाने से हुई एक रेल कर्मचारी की मौत हो गई। राहुल गांधी ने इस हादसे के लिए रेलवे को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि ये लंबे वक्त से जारी लापरवाही और उपेक्षा का नतीजा है।

राहुल गांधी ने एक्स पर इस घटना की न्यूज शेयर करते हुए लिखा कि, आम लोग कब सुरक्षित होंगे, मोदी जी? आप तो बस एक अडानी को सेफ करने में लगे हुए हैं. लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि यह भयावह तस्वीर और खबर भारतीय रेल (Railway) की लंबे समय से जारी लापरवाही, उपेक्षा और जान बूझकर की गई कम भर्तियों का परिणाम है।

गौरतलब है कि बिहार के बेगूसराय जिले के बरौनी जंक्शन स्टेशन पर शनिवार को ट्रेन की शंटिंग की कवायद के दौरान इंजन और एक कोच के बफर के बीच फंस जाने से एक रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। बफर, ट्रेन (Railway) के इंजन और कोच के दोनों सिरों पर लगा एक उपकरण है जो झटके से बचाता है। बफर को बोगियों के बीच टकराव के प्रभाव को कम करने के लिए तैयार किया जाता है।

पूर्व मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि इस तरह की प्रणाली के लिए तय दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया गया होगा, जिसके कारण यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई और जांच के आदेश दे दिए गए हैं। (Railway) मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के रहने वाले अमर कुमार (25) के रूप में की गई है। अमर कुमार के परिवार ने आरोप लगाया कि रेलवे कर्मचारियों की लापरवाही के कारण उनकी मौत हुई।

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

32 minutes ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

10 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

11 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

12 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

12 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

1 day ago