राहुल गांधी हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार, मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी जानकारी

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है. एनडीए और इंडिया गठबंधन के नेता ताबड़तोड़ रैली और जनसभाएं कर रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मध्य प्रदेश के सतना पहुंचे. जहां खड़गे ने कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी का दौरा रद्द होने का कारण बताते हुए कहा कि वे नहीं आ सके, क्योंकि उन्हें फूड पॉइजनिंग की शिकायत है.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने जनसभा में कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की योजनाओं में आपको हर क्षेत्र का विकास दिखेगा. जिस देश में एक सुई नहीं बनती थी, वहां उन्होंने विज्ञान और अनुसंधान को बढ़ावा देकर रॉकेट तक बनाने का काम किया. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि 102 सीटों पर जो वोटिंग हो गई है, उसमें INDIA गठबंधन को भारी बहुमत मिलेगा.

पीएम मोदी पर खड़गे ने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी बहुत झूठ बोलते हैं. जैसे.. विदेशों से काला धन लाऊंगा, सबके खाते में 15 लाख आएंगे, हर साल 2 करोड़ नौकरियां दूंगा, किसानों की आय दोगुनी करूंगा, हम जो वादे करते हैं, वो पूरा कर दिखाते हैं.

खड़गे ने कहा कि कांग्रेस ने मनरेगा, खाद्य सुरक्षा अधिनियम जैसे कानून बनाए और गरीबों के हितों की रक्षा की. वहीं नरेंद्र मोदी बोलते हैं- मैं गरीबों को मुफ्त राशन दे रहा हूं, लेकिन भूल जाते हैं कि ये तो कांग्रेस का बनाया कानून है, जिसमें हम गरीबों को राशन देते आ रहे हैं. लेकिन किसी को कुछ नहीं मिला. ये सब नरेंद्र मोदी का झूठ था. नरेंद्र मोदी जिन्हें भ्रष्टाचारी कहते थे, अब उन्हें अपने साथ बैठा रहे हैं. ऐसा इसलिए.. क्योंकि अमित शाह के पास एक बहुत बड़ी ‘वाशिंग मशीन’ है, जिसमें ‘भ्रष्टाचारियों’ को डालकर साफ कर दिया जाता है.

admin

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago